फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kisan Union supported Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra

Shamli News: कांधला पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, जोनल अध्यक्ष नसीमुदीन सिद्दीकी

Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kisan Union supported Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को किसान यूनियन ने दिया समर्थन
विज्ञापन

शामली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, जोनल अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांधला में भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
रविवार को कांग्रेस के बृजलाल खाबरी, जोनल अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी दिल्ली से चलकर कांधला में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर एक होटल पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का तीन जनवरी से लोनी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा था, इसलिए वह सड़क पर उतर कर जनता के बीच आ रहे हैं। कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है, जिससे भाजपा नेताओं की नींद उड़ चुकी है। जाति धर्म ऊंच-नीच को खत्म करके यात्रा में शामिल हों। इस मौके पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को समर्थन किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, विजेंद्र सिंह मलिक किवाना, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, लबलान चौधरी, ऋषिपाल मलिक, रामकुमार, गयूर अली, इरफान अली, वासत अली, पंकज वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
रात को शामली नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और यात्रा की तैयारियों समीक्षा की। इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, अश्वनी शर्मा, प्रवीण तरार, राजेंद्र गोल्डी, अनुज गौतम, शेखरपाल और अयूबजंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed