फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwariyas are moving ahead with the slogans of Bol Bam, Bam-Bam.

Shamli News: बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ बढ़ रहे कांवड़िये

Sat, 14 Feb 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas are moving ahead with the slogans of Bol Bam, Bam-Bam.
शामली में कांवड़ लेकर जाते ​शिव भक्त । संवाद
शामली। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार बोल बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये शामली शहर से होकर गुजरे
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में हनुमान टीला हनुमान धाम, सिद्धपीठ गुलजारी वाला मंदिर, भाकूवाला मंदिर, सदाशिव मंदिर (रेलपार), सतीवाला मंदिर सहित अन्य शिवालयों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर से होकर गुजरते कांवड़ियों ने सुभाष चौक स्थित भगवान शिव मंदिर में परिक्रमा की और इसके बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। शिवभक्त कांवड़िये महाशिवरात्रि के दिन अपने-अपने शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी से लेकर युवा तक कांवड़ लेकर पहुंचे : पानीपत से आए शिवभक्त भोले शंकर की झांकी लेकर पहुंचे। नरवाना निवासी और राजपूताना रेजिमेंट के पूर्व कैप्टन राजपाल शर्मा ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं, दोनों की नौकरी लग चुकी है और अब वह भगवान की भक्ति में मन लगा रहे हैं।

जींद के मोहल्ला कमला नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया उनके दोनों पैर ठीक नहीं हैं, लेकिन भोले शंकर की भक्ति में ऐसा मन लगा कि सफर का पता ही नहीं चला। शहर में शिवभक्तों की टोली, झांकियां और बोल-बम के जयकारे देख शहरवासियों में भी उत्साह था।

शामली में कांवड़  लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़  लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़  लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़  लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed