{"_id":"6a4ea1869ec8e87060061817","slug":"kanwar-routes-and-temples-will-be-equipped-with-cctv-cameras-shamli-news-c-26-1-sal1002-169259-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे कांवड़ मार्ग और मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे कांवड़ मार्ग और मंदिर
Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा की पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ मार्ग के साथ ही इस बार मंदिरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इनका कंट्रोल पुलिस के पास रहेगा।
सावन मास की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी और 11 अगस्त को शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न होगी। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने वाले हरियाणा, राजस्थान व मध्यप्रदेश के लाखों शिवभक्त कांवड़ियां शामली से होकर जाते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन कांवड़ियों के लिए चिकित्सा, स्नान और विश्राम आदि की व्यवस्थाओं और शिविरों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहरों और कस्बों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मंदिरों को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल पुलिस के पास रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट प्लान भी तैयार किया जा रहा है। डाक कांवड़ को शहर से बाहर बाईपास से निकालने की योजना बनाई गई है ताकि शहर में भीड़ न हो सके और यातायात भी ज्यादा बाधित न हो सके। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों और कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।