फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana police accused of giving third degree to youth

कैराना पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप

Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kairana police accused of giving third degree to youth
कैराना। कोतवाली पुलिस पर एक युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। गांव बुच्चा खेड़ी में दो पक्षों के बीच मतदान को लेकर हुए झगड़े के दौरान पुलिस ने एक पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार था। जिनका पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया था। इस मामले में एक युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि थाने में एसएसआई ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात गांव बुच्चा खेड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने सोनू और विक्की को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया। सोनू के पैर की हड्डी टूट गई। शांति भंग के मामले में जमानत कराने के बाद सोनू ने शामली एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि रात्रि में कोतवाली में एसएसआई राधेश्याम ने दूसरे पक्ष का साथ देते हुए उसके साथ मारपीट की जिससे उसका पैर की हड्डी टूट गई। उधर मामले में एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि उसके ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed