फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Lok Sabha: Women voters will be decisive

कैराना लोकसभा : महिला मतदाता होंगी निर्णायक

Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kairana Lok Sabha: Women voters will be decisive
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर 7 लाख 98 हजार महिलाएं मतदाता निर्णायक के रूप में है। आजादी के बाद से कैराना लोकसभा सीट से चार बार तीन महिला सांसद रह चुकी हैं। अब 2024 में कैराना लोकसभा सीट से महिला सांसद बनने के क्रम में हसन परिवार की इकरा हसन सपा प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रही हैंं।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की धर्मपत्नी गायत्री चौधरी सांसद चुनीं गईं थीं। दूसरी बार वर्ष 2004 में सपा और रालोद गठबंधन से अनुराधा चौधरी रिकार्ड तोड़ पांच लाख से अधिक वोट लेकर सांसद चुनीं गईं। कैराना के हसन परिवार के मुनव्वर हसन के निधन के बाद वर्ष 2009 में रालोद और भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी हुकुम सिंह को हराकर तबस्सुम हसन बसपा सांसद चुनी गई। भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद 2018 के कैराना लोकसभा के उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन से तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृंगाका सिंह को हराया और सांसद बनीं।
विज्ञापन

इस बार कैराना लोकसभा सीट पर 17 लाख 18 हजार 317 कुल मतदाता है। जिसमें 9 लाख 19 हजार 818 पुरुष व सात लाख 98 हजार 402 महिला मतदाता और 97 थर्ड जेंडर के मतदाता है। इस बाद भी कैराना लोकसभा में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सालों में बढ़ी 32 हजार 217 महिला मतदाता
कैराना लोकसभा सीट पर पिछले पांच सालों में 32 हजार 217 महिला मतदाता बढ़ी है। वर्ष 2019 में महिला मतदाता की संख्या 7 लाख 66 हजार 185 थी। वर्ष 2024 में 7 लाख 98 हजार 402 महिला मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है। पिछले पांच सालो में बढ़े 56 हजार मतदाताओं में से 32 हजार 217 महिला मतदाता है।

कैराना लोकसभा सीट में कैराना, थानाभवन, शामली, गंगोह और नुकड़ विधानसभा शामिल है।
कुल मतदाता 17 लाख 18 हजार 318
पुरुष मतदाता 9 लाख 19 हजार 818
महिला मतदाता 7 लाख 98 हजार 402
थर्ड जेंडर 97
कुल मतदान केंद्र 893
मतदेय स्थल 1750
वर्ष 2019 में कैराना लोकसभा
कुल मतदाता 16 लाख 61 हजार 963 मतदाता
पुरुष मतदाता 8 लाख 95 हजार 963 मतदाता
महिला मतदाता 7 लाख 66 हजार 185 मतदाता
थर्ड जेंडर 93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed