फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament

इकरा हसन ने कैराना में भेदा भाजपा का किला: बोलीं- मैं सर्वसमाज की बेटी; आपने आशीर्वाद दिया, मैं निभाऊंगी फर्ज

Wed, 05 Jun 2024 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jun 2024 02:09 PM IST
सार

मैं सिर्फ मुस्लिम समाज की बेटी नहीं सर्वसमाज की बेटी बनना चाहती हूं..., ये शब्द हैं 27 साल की सांसद इकरा हसन के। इकरा हसन ने दो साल की मेहनत के बाद कैराना सीट पर भाजपा के किले को भेदा है। उनका कहना है कि वह शिक्षा और किसानों के मुद्दों को संसद में उठाएंगी।

विज्ञापन
Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
इकरा हसन, सांसद कैराना लोकसभा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सपा गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराकर हसन परिवार की पांचवीं बार कैराना लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। हसन परिवार ने कैराना लोकसभा सीट भाजपा से छीनकर फिर से इतिहास रचा है।

विज्ञापन

 
हसन परिवार के मुखिया चाैधरी अख्तर हसन 1969 में वार्ड सभासद बने थे। 1971 से 1973 तक नगर पालिका के चेयरमैन रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वर्ष 1984 में गांधी परिवार के राजीव गांंधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा गया। कैराना लोकसभा सीट से चौधरी अख्तर हसन को कांग्रेस की ओर प्रत्याशी बनाया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस से पहली बार चौधरी अख्तर हसन ने दमकिपा के चौधरी श्याम सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। बसपा सुप्रीमो मायावती वर्ष 1984 में कैराना लोकसभा चुनाव लड़ीं और हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1996 में हसन परिवार का दबदबा बढ़ा। सपा से कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार के चौधरी मुनव्वर हसन ने भाजपा के उदयवीर सिंह पेलखा और कांग्रेस के योगेश मलिक को हराकर जीत दर्ज की थी।

Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

सांसद मुनव्वर हसन के निधन के बाद 2009 में हसन परिवार ने बसपा का दामन थामा। कैराना लोकसभा में हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह को हराकर तीसरी बार हसन परिवार को विजय दिलाई थी।

वर्ष 2014 में कैराना लोकसभा सीट के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद वर्ष 2018 में हुए उपचुनाव में हुकुम सिंह परिवार की बेटी मृंगाका सिंह चुनाव मैदान में आईं तो हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृंगाका सिंह को हराकर कैराना लोकसभा सीट पर चौथी बार कब्जा किया।

Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने हसन परिवार की तबस्सुम हसन को हराकर कैराना लोकसभा सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया था। 

अब वर्ष 2024 में कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की बेटी इकरा हसन सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं। इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराकर कैराना सीट पर पांचवीं बार कब्जा किया है।

Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
जीत के बाद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

मात्र 27 की उम्र में बनीं सांसद  
कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराकर जीत दर्ज की। इकरा की उम्र सिर्फ 27 वर्ष की हैं। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और अन्य स्थानों पर जीते प्रत्याशियों की उम्र देखें तो सबसे कम उम्र इकरा की है। इकरा ने कम उम्र में सांसद बनकर सपा और कार्यकर्ताओं का नाम रोशन करने के साथ सभी की मेहनत भी सफल हो गई है।  

Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा रहेगी प्राथमिकता: इकरा हसन
भारी मतों से चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन ने जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं दिल की गहराइयों से सभी का धन्यवाद देती हूं। भाजपा के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का फंडा था जो ध्वस्त हो गया है। कहा कि उनकी प्राथमिकता विकास के लिए रहेगी। लड़कियों के लिए शिक्षा की व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है।

किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। किसानों के मुद्दों को संसद में उठाया जाएगा। भाजपा को हराने की जो यह मुहिम चली है, उसमें कैराना की जनता ने पहल की है। बिना किसी बड़े चेहरे के चुनाव जीतने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है।

ऊपर वाला किसी भी मेहनत को खराब नहीं जाने देता। ऊपर वाला मेहनत का सभी को फल देता है और हमें भी अपना आशीर्वाद दिया है। महिलाओं ने मुझे बढ़-चढ कर वोट दिया है। अब मेरा फर्ज है कि मैं महिलाओं की आवाज तो उठाऊं और बढ़-चढ़कर उनका साथ दूं। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
शामली नवीन मंडी मतगणना स्थल पर इकरा हसन को प्रमाण पत्र देते डीएम रविंद्र सिंह

कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार का जीत का इतिहास
चुनाव वर्ष    प्रत्याशी                     पार्टी             प्राप्त वोट

1984          चौधरी अख्तर हसन        कांग्रेस           236904
1996          मुनव्वर हसन               सपा            184636
2009          तबस्सुम हसन              बसपा           283259
2018          तबस्सुम हसन             रालोद            481181
2024          इकरा हसन                सपा गठबंधन     528013 

Kairana Lok Sabha Seat: Iqra hasan speaks after victory, says Will raise farmers issues in Parliament
कैराना में अपने चुनावी कार्यालय पर समर्थकों के साथ बैठकर परिणाम पर चर्चा करती इकरा हसन-संवाद

10.75 लाख मतदाताओं ने किया था मतदान
कैराना लोकसभा सीट पर इस बार कुल 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। 17 लाख 22 हजार 432 मतदाताओं में से 10 लाख 75 हजार 839 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।  

चार ईवीएम हुई खराब वीवी पैट से हुई गिनती
कैराना लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की चार ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन न चलने से वीवी पैट से मतों की गिनती की गई।

नवीन मंडी स्थल पर कैराना लोकसभा क्षेत्र के शामली, थानाभवन व कैराना विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हुई। बताया गया कि मतगणना के दौरान थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की चार ईवीएम नहीं चल पाई। ईवीएम चालू करने के लिए तकनीशियन ने प्रयास किया, लेकिन वह चालू नहीं हो सकी। इसके बाद वीवी पैट से मतों की गिनती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed