{"_id":"66368b1daa9814e67603c0b2","slug":"kairana-khatauli-road-will-be-ten-meters-wide-at-a-cost-of-rs-44-crore-shamli-news-c-26-1-smrt1047-120547-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 44 करोड़ की लागत से कैराना-खतौली मार्ग होगा दस मीटर चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 44 करोड़ की लागत से कैराना-खतौली मार्ग होगा दस मीटर चौड़ा
Sun, 05 May 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 05 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले कैराना- खतौली मार्ग को दस मीटर चौड़ा करने का कार्य अक्तूबर तक पूरा हो पाएगा। कैराना के मोहल्ला छड़ियान चौक से लेकर कांधला दिल्ली-शामली, सहारनपुर रोड तक सड़क की एक लेयर नौ किमी और दूसरी लेयर छह किमी तक पूरी कर ली गई है।
कैराना में पानीपत-खटीमा हाईवे से लेकर कांधला में दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे तक 11.400 किमी लंबाई कैराना- खतौली मार्ग को दस मीटर चौड़ाई के लिए 44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। 11.400 किमी लंबाई के कैराना- खतौली राज्य मार्ग को दस मीटर चौडाई के लिए सीसी रोड को छोड़कर तारकोल डालकर लेपन का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही कैराना से लेकर कांधला कस्बे के बाईपास तक सड़क की एक लेयर नौ किमी तक और दूसरी सड़क की लेयर छह किमी मीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपेंद्र जायसवाल ने बताया कि कैराना से कांधला, खतौली मार्ग पर कृष्णा नदी तक अक्तूबर माह तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। मगर अक्तूबर से पहले कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। कैराना, ऊंचा गांव और कांधला बाईपास के पास पर 200-200 मीटर सीसी रोड का कार्य किया जाएगा।
कांधला से खतौली मार्ग की धनराशि को नहीं मिली स्वीकृति
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपेंद्र जायसवाल ने बताया कि कांधला दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे से लेकर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर कृष्णा नदी सीमा तक सात किमी हाईवे की दस मीटर चौड़ाई करने के लिए शासन को 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। शासन से कांधला से लेकर राजपुर छाजपुर गांव की धनराशि निर्माण की मजूरी नहीं मिली है। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।