फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana hospital with the help of two doctors

दो चिकित्सकों के सहारे ही कैराना का अस्पताल

Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kairana hospital with the help of two doctors
कैराना सीएचसी पर मरीजों की लगी लाइन। - फोटो : SHAMLI
कैराना। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। कैराना ब्लाक क्षेत्र में चिकित्सा अधीक्षक सहित चार चिकित्सक हैं, इनमें से दो की ड्यूटी गांव के अस्पताल में लगाई गई है। केवल दो चिकित्सकों के सहारे ही कैराना का अस्पताल चल रहा है। यहां पर प्रतिदिन 300 से 400 तक मरीज आते हैं।
विज्ञापन

एनएच 709 एडी का निर्माण कार्य चलने के कारण अधूरी सड़कों पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटना में घायल सीएचसी आते हैं, लेकिन सीएचसी पर सर्जन नहीं होने के कारण उनके जख्मों की पट्टी भी वार्ड ब्वॉय करते हैं। इसके बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। घायल की जिंदगी के लिए एक-एक मिनट कीमती होती है। ऐसे में कैराना सीएचसी पर सर्जन की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन

सीएचसी पर महिला चिकित्सक भी नहीं है। यहां पर प्रतिदिन पांच से दस तक डिलीवरी के केस आते हैं। एक स्थायी स्टाफ नर्स और तीन संविदा स्टाफ नर्स ही डिलीवरी कराती है। केस सीरियस है तो उसे भी रेफर करना पड़ता है। सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती नहीं होने के कारण लोग अपने बच्चों को प्राइवेट चिकित्सक के पास ही ले जाते हैं, लेकिन गरीब परिवार प्राइवेट चिकित्सकों का खर्चा उठाने में समर्थ नहीं है। जिस कारण उन्हें झोलाछाप के पास ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि कैराना सीएचसी सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे खुली रहती है। स्टाफ की बेहद कमी है। जिस कारण भूरा व कंडेला में तैनात डॉ. विकास चंद व डॉ. विकास वर्णवाल को भी कैराना सीएचसी पर भी ड्यूटी देनी पड़ती है।

क्या कहते हैं मरीज
- बड़ी बीमारी में सरकारी अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिलते। गरीब जनता के लिए यहां अच्छे चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। - श्याम सिंह चौहान, मोहल्ला आलकलां
- अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो कैराना में कोई सुविधा नहीं है। यहां पर अच्छा सर्जन होनी जरूरी है। - तेजपाल सिंह, कैराना
- कैराना सीएचसी पर महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ व सर्जन होना चाहिए। जिससे यहां की गरीब जनता को फायदा मिल सके। - विपुल जैन, अध्यक्ष व्यापार मंडल
- अस्पताल में स्टाफ की कमी है। गरीबों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए नए चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। - चौधरी जतन सिंह, आलकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed