फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana CO fell in the theft case of two temples

दो मंदिरों के चोरी प्रकरण में कैराना सीओ पर गिरी गाज

Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kairana CO fell in the theft case of two temples
दो मंदिरों के चोरी प्रकरण में कैराना सीओ पर गिरी गाज
विज्ञापन

कैराना। करीब 15 दिन पूर्व कस्बे के दो प्राचीन मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और प्रकरण में सीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद एसपी ने सीओ का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर नवनियुक्त सीओ ने पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।
22 अगस्त को प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर में बदमाशों ने धावा बोलकर मंदिर के अंदर रखे लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के छत्र चोरी कर लिए थे। पुलिस लगातार चोरी के घटना के खुलासे में लगी हुई थी कि उसी दौरान 29 अगस्त को भी दिनदहाड़े करीब 4 बजे बदमाशों ने पास ही स्थित दूसरे प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर का ताला तोड़कर शिवलिंग के ऊपर लगे शेषनाग को तोड़ दिया था और एक चांदी का छत्र भी चोरी कर लिया था। श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने एक सप्ताह में हुई दो चोरी की घटनाओं पर कड़ा एतराज जताया था। इस दौरान श्रद्धालुओं व्यापारियों ने सीओ पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए मंदिर परिसर में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

वहीं घटना से क्षुब्ध सैकड़ों व्यापारी चौक बाजार में धरना देकर बैठ गए थे। लगातार तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। धरनारत व्यापारियों व श्रद्धालुओं की मांग थी कि सीओ व कोतवाल को तुरंत सस्पेंड किया जाए और प्राचीन मंदिरों में चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाए। मामले में नाटकीय के ढंग से राजनीति शुरू हो गई। तीसरे दिन धरनारत लोगों ने एडीएम संतोष कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक मांगपत्र सौंपकर धरना समाप्त कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए 3 सितंबर का समय भी दिया था, लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो सका। मंगलवार देर रात एसपी अभिषेक झा ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करने के आदेश जारी कर दिए। जिसमें उनके द्वारा कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सीओ यातायात पद पर भेजा गया। वहीं उनके स्थान पर अमरदीप मौर्य को कैराना का नया पुलिस क्षेत्राधिकारी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed