{"_id":"5c8fd6e3bdec221402334ba2","slug":"kade-bandobast-ke-beech-naamaankan-shuru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े बंदोबस्त के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े बंदोबस्त के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू
Mon, 18 Mar 2019 11:05 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से कलक्ट्रेट में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के साथ डीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन सपा प्रत्याशी के रुप में तबस्सुम बेगम, निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नाहिद हसन समेत आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खरीद गए हैं। नामांकनपत्र दाखिल करने के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं आया।
प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम अखिलेश सिंह ने निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। डीएम कोर्ट में पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक किसी प्रत्याशी ने नामांकनपत्र दाखिल नहीं किया। डीएम कोर्ट में सपा प्रत्याशी के रुप में कैैराना सांसद तबस्सुम बेगम, पत्नी मुनव्वर हसन निवासी आर्यपुरी कैराना देहात, विधायक नाहिद हसन पुत्र मुनव्वर हसन निवासी आलदरिम्यान कैराना का निर्दलीय प्रत्याशी, कैैैराना के मोहल्ला आलकंला निवासी फरमान अली ने सबसे अच्छी पार्टी, मुकेश देवी निवासी अभिषेक नगर सरसावा ने महासंकल्प जनता पार्टी, शामली के मोहल्ला धीमानपुरा निवासी योगेश ने राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी, मुंडेट कला निवासी राजेश कुमार ने बहुजन मुक्ति पार्टी, सलीम निवासी इस्सौपुर खुरगान ने निर्दलीय, कैराना के आलकला निवासी सेठपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकनपत्र खरीद गए हैं। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 25 मार्च तक सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक नामांकनपत्र दाखिल किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच डीएम कोर्ट में 26 मार्च 11 बजे की जाएंगी। 28 मार्च 03 बजे अपराह्न प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित की जाएगी।
कलक्ट्रेट बना दिया पुलिस छावनी
प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से कलक्ट्रेट में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं। कलक्ट्रेट के पास पानीपत-मुजफ्फरनगर, नगीना, कोटद्वार मार्ग पर दो बैरियर लगा दिए गए हैं। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात करके अंदर जाने वाले लोगों को चेकिंग की जा रही है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर डीएम कोर्ट जाने वाले रास्तों पर दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दी गई है। डीएम कोर्ट के परिसर तक दो बैरियर लगा दिए गए हैं। डीएम कोर्ट में प्रत्याशियों को जाने के लिए स्पेशल बेरिकेडिंग करके आने वाले लोगों की चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
23 मार्च का चौथा शनिवार, नहीं होंगे नामांकन पत्र दाखिल
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि दूसरे और चतुर्थ शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के आधार पर अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान कोई भी नामांकनपत्र दाखिल नहीं किया जाएगा। 23 मार्च को चौथा शनिवार को अवकाश होने कारण नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया नहीं हो पाएगी।