फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kaam adhura milne par dm naraz

काम अधूरा मिलने पर डीएम नाराज

Sat, 24 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
kaam adhura milne par dm naraz
बीएसए आफिस में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में डीएम ने  जिला बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा अभिलेखों में प्रविष्टियां अधूरी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कर्मियों के सेवा अभिलेखों की अधूरी प्रविष्टियां सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम सुजीत कुुमार ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अध्यापकों का वेतन भी प्रत्येक माह की 05 तारीख तक  उनके खातों में भेजने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव सही प्रकार से न होने व कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने को भी सुधारने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन


बीएसए चंद्रशेखर को  निर्देशित करते हुए शासन द्वारा प्राप्त बजट एवं नियुक्ति संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार जिला शिक्षा समिति के माध्यम से प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर इसका समुचित अनुमोदन कराया जाने को कहा । वहीं विभाग में आरजीआरएस से प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों को समय पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए । कार्यालय में आगंतुकों के लिए पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था व शौचालयों की साफ-सफाई व फाइलों के रख-रखाव को दूरस्थ करने के भी कडे़ निर्देश दिए । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनत का भी निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने छात्रों से रूबरू होकर  उनकी कॉपी चेक की तथा उनसे सवाल जवाब करके शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। स्वास्थ्य विभाग की 4 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम में केवल 2 चिकित्सकों के उपस्थित होने पर अनुपस्थित 2 चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए । विद्यालय में पीने का शुद्ध पानी हेतु आरओ की व्यवस्था किसी संस्था/बैंक आदि के माध्यम से कराने हेतु विद्यालय प्रधानाचार्य को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed