{"_id":"5c5b1ae7bdec22737e6afee9","slug":"jooto-ki-sarkaar-ko-ukaar-faika","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठों की सरकार को उखाड़ फेंको : जयंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठों की सरकार को उखाड़ फेंको : जयंत
Wed, 06 Feb 2019 11:05 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के ऊन रोड स्थित मैदान में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा की भाजपा सरकार झूठों की सरकार है। हमारे प्रधानमंत्री को विदेशों में घूमने से ही फुर्सत नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपना संगम बनाकर भाजपा सरकार को सबक सिखाएं।
ऊन रोड स्थित मैदान में आयोजित सम्मेलन में जयंत चौधरी ने प्रयागराज में चल रहे संगम पर कहा कि वहां झूठों का संगम है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप यहां हिंदू मुस्लिम, सिख ईसाई के संगम में आए हैं। वह अपना संगम कर झूठों की सरकार उखाड़ने का काम करें। इस संगम से बीजेपी की नींद उड़ी हुई है। पीएम मोदी ने किसानों को 15 लाख देने का वादा किया था, जो आज तक नहीं मिले। अब चुनाव नजदीक देख किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की घोषणा की। किसान के हाथ में एक रेवड़ी देकर पूरे मोहल्ले में बांटने को कह दिया। मोदी ने गरीबों के जनधन खाते खुलवा दिए थे, जिनमें आज तक एक रुपया भी नहीं आया है। बीजेपी सरकार झूठ पर झूठ बोलकर देश के लोगों को गुमराह कर रही है।
भाईचारा सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा सूरजममल ने और संचालन चौधरी योगेंद्र चेयरमैन ने किया। मौके पर चौधरी कंवर हसन कैराना, बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, अशरफ अली वाजिद हसन , राजेश्वर बंसल, यशपाल मलिक ,सतबीर पवार, ऋषिराज राझड, विजेंदर सिंह मलिक, मुकेश सैनी जिला पंचायत सदस्य अब्दुल गफ्फार, देवेंद्र तोमर ,चौधरी सनोज टोडा रजनीश कोरी ,योगेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
किसानों को जेल नहीं जाने देंगे
जयंत चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को जेल भेज रही है हम किसानों को जेल नहीं जाने देंगे । जेल भेजना है तो विजय माल्या, नीरव मोदी को जेल भेजो। हमारे देश के प्रधानमंत्री अपने आप को चौकीदार बताते हैं। चौकीदारी का मतलब समझते हैं जनता थानेदार है जब मन में आएगा चौकीदार का कान पकड़कर बाहर निकाल देगी। अब समय आ गया है कि जब थानेदार चौकीदार को बाहर निकालेगा।
यहां गुंडों से नहीं पुलिस वालों से डर लगता है
कवाल कांड पर बोलते हुए कहा कि यदि वहां दो युवकों को अगर किसी ने पीट दिया तो उसको सांप्रदायिक रंग देकर बवाल कराया जाता है। अगर कहीं दो बाइकों वालों का एक्सीडेंट भी हो जाता है उसको सरकार सांप्रदायिक रंग देकर झगड़ा कराने का काम करती आई है। बीजेपी सरकारों में लोगों को इतना गुंडों से डर नहीं लगता, जितना लोग पुलिस वालों से डर रहे हैं। कब कहां से किस को उठाकर यूपी पुलिस एनकाउंटर कर दे किसी को कुछ पता नहीं है। आप कहीं चले जाओ किसी की कोई सुनवाई नहीं होती। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हुए हैं।
पीएम को आंकड़े भी नहीं पता
2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा। उनको तो आंकड़ों का भी पता नहीं है। 2012- 13 के बाद से अभी तक कोई सर्वेक्षण नहीं हुआ है। उनको नहीं पता है कि किसान की आय कितनी है। बीजेपी के नेता झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह करते हैं। वह झूठी घोषणा कर देते हैं लेकिन उसकी कोई तैयारी नहीं होती।
रालोद का दामन थामा
कार्यक्रम के संयोजक रहे हाजी फिराजखान ने अपने समर्थकों के साथ रालोद उपाध्यक्ष के समक्ष उसका दामन थामा है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की है।