फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Job removed by making fake ID in the name of Chief Minister of the state

Shamli News: प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की फर्जी आईडी बनाकर निकाल दी नौकरी, दिल्ली में ट्रेनिंग, जांच बैठी

Fri, 03 May 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Job removed by making fake ID in the name of Chief Minister of the state
साइबर ठग से की गई बातचीत। संवाद
शामली। साइबर ठग आए दिन ठगी के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। साइबर ठगों ने अब शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों में फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम की फर्जी आईडी बनाकर नौकरी निकाल दी। घर बैठे लोगों को 30 हजार रुपये वेतन देने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली में ट्रेनिंग दी जा रही है। पुलिस के पास भी इस तरह के मामलों की शिकायतें पहुंची हैं। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गया है। ठगी करने वालों से संवाददाता की भी कुछ इस तरह से बातचीत हुई। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश... संवाद
विज्ञापन

संवाददाता : फेसबुक पर आपने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम से आईडी बनाई हुई है। मैं बेरोजगार हूं। मुझे नौकरी चाहिए।
साइबर ठग : हम सीएम के आदमी हैं, आपको घर बैठे ही नौकरी दे देंगे, शुरूआत में 30 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
संवाददाता : मुझे क्या करना होगा।
साइबर ठग : अपना आधार कार्ड और सेल्फी फोटो भेज दो, पैन कार्ड भी भेज देना
संवाददाता: इससे क्या होगा ?
साइबर ठग : आपका वेरिफिकेशन करना है, बिना वेरिफिकेकशन के हमारे यहां पर कोई काम नहीं होता है।
संवाददाता : मुझे क्या करना होगा
साइबर ठग: रजिस्ट्रेशन फीस के दो हजार रुपये जमा करा दो, 15 हजार रुपये तुम्हें एडवांस दे दिए जाएंगे।
संवाददाता: ओके।

एक दूसरे साइबर ठग से कुछ इस तरह से बातचीत हुई...
संवाददाता: आप यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कंपनी से बोल रहे हो क्या
साइबर ठग : जॉब करनी है क्या
संवाददाता : हां
साइबर ठग: खुद को नामचीन कंपनी का पदाधिकारी बताते हुए एक प्लान संवाददाता के व्हाट्सएप नंबर पर भेजता है।
संवाददाता: मुझे काम क्या करना होगा।
साइबर ठग : आपको पैन के डिब्बे पैक करने है, चालीस हजार रुपये आपको दे दिए जाएगे। आपको दिल्ली में पैकिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
संवाददाता: धोखा तो नहीं मिलेगा
साइबर ठग : नामी कंपनी है, नामी कंपनी कभी किसी के साथ धोखा नहीं करती है।

हर जिले में नौकरी का दावा...
साइबर ठग शामली ही नहीं, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहानपुर, दिल्ली, हरियाणा, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़ और अन्य किसी भी जिले में घर बैठे नौकरी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

30 मिनट में आपको पहुंचा दिया जाएगा माल
साइबर ठगों ने पीड़ितों से कहा कि रजिस्ट्रेशन के मात्र 30 मिनट के अंदर आपको माल पहुंचा दिया जाएगा। माल को पैक करने के बाद 15 दिन में भेजते रहना। विश्वास होने पर आपका वेतन 50 से लेकर 60 हजार रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पास भी शिकायतों का लगा अंबार
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने अब सीएम के नाम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास शुरू कर दिया है। दिल्ली रोड के रहने वाले इसरार, सुनील कुमार, बनत के राहुल से भी ठगी का प्रयास हो चुका है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
40 से अधिक आईडी बनाकर निकाली है वैकेंसी
पड़ताल के दौरान सामने आया है कि साइबर ठगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 40 से अधिक फर्जी आईडी बनाकर वैकेंसी निकाली हुई है। हर आईडी पर सीएम का नाम लिखा है, ताकि लोग बहकावे में आसानी से आ जाए।

पूर्व में शामली ऊर्जा निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर निकाली गई थी भर्ती
करीब दो माह पूर्व ही साइबर ठगों ने शामली के ऊर्जा निगम में भी नौकरी लगवाने के नाम पर भर्ती निकाल दी थी। जिसमें झिंझाना का रहने वाला युवक ठगी का शिकार हो गया था। उससे 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी। उस मामले की जांच भी पुलिस और विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।

ठगी से बचाव को यह करें
एसपी अभिषेक के अनुसार टीवी, ऑनलाइन माध्यम के लोक लुभावने ऑफरों के झांसे में न आएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930, या 112 पर कॉल करें। तत्पश्चात थाना बैंक साइबर सेल को सूचना जरूर दें। एंटी वायरस, एंटी स्पाइवेयर और अन्य साइबर सुरक्षा वाले उपकरण सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर, मोबाइल में इंस्टॉल करें। घर बैठे नौकरी दिलाने का झांसा देने वालों से बचकर रहें।

कुछ पाठकों के आए सवाल और उनके जवाब
सवाल : साइबर ठगी होने पर हमें सबसे पहले कहां शिकायत करनी चाहिए।
राजन जावला, डांगरौल
जवाब : ठगी होते ही तुरंत ही हेल्पलाइन 1930 या फिर पुलिस से शिकायत करें। रुपये होल्ड कराकर ठगी होने से बचने की संभावना रहती है।
सवाल: सेक्सटॉर्शन के माध्यम से तीन दिन से मुझे परेशान किया जा रहा है।
जवाब : हेल्पलाइन 1930 या फिर साइबर थाने में शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सवाल : यदि साइबर ठगी दो माह पहले हुई हो, तो क्या हम अब शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
रोहित कुमार, ऊन
जवाब : बिल्कुल कराई जा सकती है। पुलिस मामला दर्ज कर गिरोह को पकड़ने का प्रयास करेगी।
(साइबर एक्सपर्ट और एसपी अभिषेक कुमार के अनुसार)

आपके साथ भी किसी तरह की साइबर ठगी या फिर ठगी का प्रयास हुआ तो अमर उजाला के मोबाइल नंबर 9548521732 पर व्हाट्सएप या फिर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। साइबर क्राइम को लेकर आपकी कोई शंका है तो हमें भेजें। साइबर एक्सपर्ट से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। आपकी समस्या को अखबार में भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed