फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jewellery and cash worth Rs 10 lakh stolen from two houses, including that of a private doctor

Shamli News: निजी चिकित्सक समेत दो घरों से दस लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी

Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 10 lakh stolen from two houses, including that of a private doctor
शामली। शहर के मोहल्ला विश्वकर्मा नगर बुढ़ाना रोड पर निजी चिकित्सक यशस्वी गौतम और खराद की दुकान के मालिक विनोद शास्त्री के घर से बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर के पीछे विश्वकर्मा नगर निवासी निजी चिकित्सक यशस्वी गौतम अपने पुराने मकान को तोड़कर दोबारा निर्माण करा रहे हैं। मकान का निर्माण पूरा होने तक वह परिवार समेत नरेश के मकान में किराये पर रह रहे हैं, उनका झिंझाना में निजी क्लीनिक है। मकान में नीचे की तरफ एक कमरे में सेफ व अन्य सामान रखा हुआ है। सेफ में सोने के जेवर रखे थे। रात में उस कमरे में कोई नहीं था। सामने ऊपर की मंजिल पर एक कमरे में यशस्वी अपनी पत्नी पूनम, दो बेटियों के साथ सोए थे। दूसरे कमरे में उनका बेटा आदी सोया था। रात में बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने ऊपर के कमरों में जाने वाले जीने के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। वहीं नीचे की तरफ मकान मालिक के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद बदमाशों ने जिस कमरे में अलमारी रखी थी, उसका कुंडा खोलकर सोने की दो चेन, दो अंगूठी, दो टॉप्स चोरी कर लिए। परिजन जब सोकर उठे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली। पूनम ने चोरी गए जेवर की कीमत छह लाख रुपये से ज्यादा बताई है।
विज्ञापन

चोरी की दूसरी वारदात विनोद शास्त्री के घर में हुई। विनोद शास्त्री की बुढ़ाना रोड स्थित ऑटो इंजीनियरिंग (खराद) की दुकान है। दुकान के ऊपर तीन मंजिला मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। दूसरी मंजिल पर वह अपनी पत्नी कमला के साथ सोए थे, जबकि तीसरी मंजिल पर कमरे में उनके पुत्र विपुल अपनी पत्नी व बेटे के साथ सोए हुए थे। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और उन्होंने एक कमरे में रखी सेफ और अंदर के लॉकर को तोड़कर वहां से तीन तोले वजन से ज्यादा का हार चोरी कर लिया। वहीं दूसरे कमरे में रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा बच्चे की गुल्लक को तोड़कर दस हजार रुपये चोरी कर लिए। घर के मंदिर से भी करीब दस हजार रुपये चोरी किए। इतना ही नहीं बदमाशों ने नीचे दुकान में पहुंचकर गल्ले व अन्य सामान को खंगाल, लेकिन वहां पर नकदी न मिली। विनोद शास्त्री ने बताया कि बदमाश करीब चार लाख रुपये कीमत का हार और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिजनों ने जताई नींद वाला स्प्रे करने की आशंका
विनोद शास्त्री ने बताया कि उन्हें रात को अलमारी तोड़ने या बदमाशों की आहट आदि का कुछ पता नहीं चल सका। रात में 12 बजे के करीब वह सोए थे और चार बजे विपुल की पत्नी वर्षा ने अपने सास-ससुर के कमरे के बाहर से कुंडी लगी देखी, तब जाकर घटना का पता चला। विनोद का कहना है कि रात में उन्हें बहुत अच्छी नींद आई। उन्होंने बदमाशों द्वारा खिड़की या दरवाजे से नींद वाला कोई स्प्रे किए जाने की आशंका जताई। उधर, चिकित्सक की पत्नी पूनम ने बताया कि रात में 12 बजे के बाद एक बदमाश ने उनके बेटे के कमरे का दरवाजा हल्का सा खोला था, लेकिन उसके बेटे ने समझा कि उनकी मम्मी होगी, इसलिए वह चद्दर ओढ़कर सो गया।
--------
-----
कोट
दो घरों में चोरी होने का मामला जानकारी में आया है। पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
-नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed