फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jeth raped, husband accused of expulsion from home

जेठ पर दुष्कर्म, पति पर घर से निकालने का आरोप

Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jeth raped, husband accused of expulsion from home
थानाभवन। महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, जेठ पर दुष्कर्म करने और पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाभवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी दो साल पहले मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। जब उसके परिजनों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने जहर देकर उसकी बेटी को भी मार दिया। कई बार जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। आरोप है कि 30 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए और उसे जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed