फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   January 24 will mark Uttar Pradesh State Establishment Day

24 जनवरी को मनेगा उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस

Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
January 24 will mark Uttar Pradesh State Establishment Day
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
24 जनवरी को मनेगा उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस
विज्ञापन

शामली। नवीन जिला मुख्यालय में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर स्टाल प्रदर्शनी लगाकर विभिन्न योजनाओं में महिलाओं, युवाओं, कोविड-19 में सहभागिता करने वाले लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विचार विमर्श किया गया।
शनिवार को नवीन विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विभिन्न योजनाओं में किसान, युवा, महिलाओं, कोविड़-19 में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने, समस्त विभागों को अपने-अपने विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाने, अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 26 जनवरी को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित  बैठक में भाग लेते अधिकारी

शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed