फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jammed in protest against the accident

हादसे के विरोध में जाम लगाया

Tue, 31 Aug 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jammed in protest against the accident
हादसे के विरोध में जाम लगाया
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। कस्बा झिंझाना में ऊन रोड पर ट्रक से कुचलकर सात वर्षीय बच्चे शिवा की मौत हो गई। हादसे के विरोध में परिजनों और नागरिकों ने ऊन-झिंझाना मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम ऊन मणि आश्वासन के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बा झिंझाना में ऊन मार्ग पर एकता कॉलोनी निवासी रविंद्र कश्यप का सात वर्षीय पुत्र शिवा सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान झिंझाना से ऊन की तरफ जा रहे ट्रक ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। घटना के विरोध में कॉलोनीवासियों ने परिजनों के साथ शव को सड़क पर रखकर ऊन-झिंझाना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम मणि अरोड़ा मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को संभावित आर्थिक सहायता दिलाए जाने के आश्वासन दिया, इसके बाद जाम खोला गया। करीब दो घंटे जाम रहने से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस अवसर पर डॉ. रामपाल कश्यप, मनोज कश्यप, सुरेश कश्यप, मास्टर हरपाल, गोपाल, नीटू, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed