{"_id":"64bec3652d27e6dccd023674","slug":"jamiat-ulama-e-hind-discussed-in-the-meeting-regarding-uniform-civil-code-shamli-news-c-26-1-sal1002-6303-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने बैठक में किया विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने बैठक में किया विचार विमर्श
विज्ञापन
कांधला में समान नागरिक संहिता को लेकर बैठक करते उलेमा
कांधला। जमीयत उलमा-ए-हिन्द शाखा कांधला की बैठक जामिया अरबिया कासिमुल उलूम स्थित मदरसा मोहल्ला खैल में हुई ।
बैठक जिला उपाध्यक्ष मौलाना सैयद बदरूल हुदा कासमी की अध्यक्षता व तहसील कैराना महासचिव मौलाना सैयद मजहरुल हुदा कासमी के संचालन में हुई। जिसमें मौलाना फिरोज ने कहा की समान नागरिक संहिता यूसीसी मुसलमानों को किसी सूरत में मंजूर नहीं। बैठक में सभी लोगों ने विस्तार से चर्चा करते हुए समान नागरिक संहिता को देश तथा संविधान विरोधी बताया। बैठक में जमीयत पदाधिकारियों ने भारतीय विधि आयोग ( लो कमीशन ऑफ इंडिया ) को यूसीसी पर अपनी अपनी आपत्ति भेजने की अपील भी की।
मौलाना फिरोज अख्तर कासमी ने कहा की देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है जो सभी धर्मों को अपने अपने धर्मानुसार जीने का हक देता है। इस लिए हमारे देश में अनेकता में एकता की झलक हर जगह दिखाई देती है। मौलाना सैयद बदरूल हुदा ने भी विचार रखे। बैठक में हाफिज रियासत, हाफिज फुरकान, मौलाना मोहसिन, कारी नासिर, हाफिज सालिम, मौलाना साबिर, अरशद अंसारी, मास्टर रिजवान आदि शामिल रहे।