फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam in the city due to technical fault in the mill

Shamli News: मिल में तकनीकी खराबी के कारण शहर में लगा जाम

Fri, 09 Feb 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jam in the city due to technical fault in the mill
शामली। शुगर मिल में तकनीकी खराबी और पेराई धीमी होने के कारण बृहस्पतिवार को फिर से शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिल की पेराई धीमी गति से होने और तकनीकी खराबी के कारण आए दिन शहर में जाम लगता है। बृहस्पतिवार को भी पेराई धीमी गति से होने के कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां और गन्ने से भरी बुग्गी धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर बुढ़ाना रोड तक पहुंच गई। इसके कारण दोपहर बाद शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक रोड, झिंझाना रोड, बुढ़ाना रोड, हनुमान धाम के पास, शुगर मिल रोड पर घंटों जाम लगा रहा। जाम की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। टीएसआई सुखविंदर सिंह का कहना है कि कई बार नियमों का पालन नहीं करने के कारण भी जाम लगता है। किसानों को गन्ना लाते समय यातायात नियमों का भी पालन करना चाहिए। इससे कुछ हद तक जाम से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed