फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam at the border due to no entry of paddy farmers in Haryana

Shamli: यूपी के किसानों की हरियाणा में नो एंट्री, बॉर्डर पर धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी लंबी लाइनें

Sun, 22 Oct 2023 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 22 Oct 2023 10:25 AM IST
सार

हरियाणा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने के बाद यूपी के किसानों की हरियाणा में एंट्री नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में शामली के सैकड़ों किसान बॉर्डर पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जमा हो गए। दूसरे दिन भी धान किसानों की लंबी लाइने लगी रहीं। 

विज्ञापन
Jam at the border due to no entry of paddy farmers in Haryana
झिंझाना  हरियाणा यमुना पुल पर धान से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्रालियां। संवाद

विस्तार

यूपी से हरियाणा धान लेकर जा रहे किसानों के वाहनों की बाॅर्डर पर दूसरे दिन भी लंबी लाइन लगी रही। धान लेकर जाने वाले किसानों का हरियाणा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। किसान धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर साइड में खड़ी कर वहीं बैठ हुए हैं, जिसके कारण शनिवार को जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार से यूपी से ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर हरियाणा मंडी जा रहे किसानों का धान हरियाणा बाॅर्डर पर रोका हुआ है। जिससे यूपी से धान लेकर हरियाणा जा रहे किसान हाईवे पर जमे हुए हैं। किसानों को आरोप है कि हरियाणा सरकार द्वारा हर बार किसानों की फसल को रोक दिया जाता है।

विज्ञापन

हरियाणा प्रशासन द्वारा बाॅर्डर पर यूपी के किसानों को रोकने के लिए समिति के ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा रखे हैं। किसान मनोज ने बताया कि शुक्रवार से किसान बाॅर्डर पर खड़े हैं। हरियाणा प्रशासन जाने नहीं दे रहा, लेकिन यूपी का कोई भी अधिकारी मौके पर किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों का धान रोका हुआ। किसानों के वाहनों को साइड में खड़ा किया हुआ है। आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है और यूपी एवं हरियाणा के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed