फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jaipuri turbans are liked by kids, Modi Ji's masks are the choice of youth

Shamli News: बच्चों को भा रही जयपुरी पगड़ी, युवाओं की पसंद बने मोदी जी के मुखौटे

Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jaipuri turbans are liked by kids, Modi Ji's masks are the choice of youth
शामली के माजरा रोडपर दुकान में मोदी के मखोटे की खरीदारी करते लोग । संवाद
शामली। बाजार में होली की धूम शुरू हो गई है। लोग रंग-गुलाल की खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार बाजारों में कई नई पिचकारी और मुखौटे आए हैं। बच्चों को त्रिशूल वाली पिचकारी, जयपुरी पगड़ी खूब भा रही है, जबकि युवाओं को मोदी के मुखोटे पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, शिव मूर्ति, माजरा रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्किट आदि बाजारों में होली के पर्व को लेकर दुकानें पूरी तरह सज गई है। बच्चों के लिए त्रिशुल वाली पिचकारी से लेकर, हथौडा पिचकारी, बंदूक वाली पिचकारी, स्पाइडरमैन, मोटू पतलू, टैंक वाली पिचकारी की भरमार है। इनकी कीमत 15 रुपये से 500 रुपये तक है। डोगी, शेर, बिल्ली, खरगोश व भूत वाले मुखौटों की भरमार है। जिनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है।
विज्ञापन

दुकानदार अरविंद ने बताया कि युवाओं में इस बार मोदी की शक्ल वाले मुखौटा का सबसे ज्यादा क्रेज दिख रहा है। इसकी कीमत 80 रुपये है। दुकानदार गौरव ने बताया कि इस बार जयपुरी पगड़ी भी खूब बिक रही है। लड़कियों की नए-नए डिजाइनर टोपी आई हैं। इनकी कीमत 40 रुपये से लेकर 80 रुपये तक है। इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। बच्चों को लुभाने के लिए नए-नए आइटम आए हुए हैं। गुलाल की कीमत भी 10 से 30 रुपये तक है।

शामली के माजरा रोडपर दुकान में मोदी के मखोटे की खरीदारी करते लोग  । संवाद

शामली के माजरा रोडपर दुकान में मोदी के मखोटे की खरीदारी करते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed