{"_id":"615f4a118ebc3e9baf368d6e","slug":"jai-hind-social-organization-got-national-award-in-hanumangarh-shamli-news-mrt5596934148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हिंद सामाजिक संस्था को मिला हनुमानगढ़ में नेशनल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हिंद सामाजिक संस्था को मिला हनुमानगढ़ में नेशनल अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय हिंद सामाजिक संस्था को हनुमानगढ़ में मिला नेशनल अवार्ड
शामली। राजस्थान के हनुमानगढ़ में ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के द्वारा तीन अक्तूबर को आयोजित नेशनल कांफ्रेंस व राष्ट्रीय सम्मान समारोह में जय हिंद सामाजिक संस्था को रक्तदान व कोरोना काल के दौरान की गई सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।
श्री दुर्गा मंदिर भवन में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक व टीम अजय संगल शामली के सदस्य उमंग शर्मा, ब्लड कोआर्डिनेटर आशीष शर्मा, सुमित सिंघल ने यह सम्मान प्राप्त किया। संस्था व टीम अजय संगल को मिले राष्ट्रीय सम्मान पर सिल्वर बेल्स परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। उमंग शर्मा ने बताया कि इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से अपने क्षेत्रों में सामाजिक सेवा के कार्य करने वाली लगभग 200 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की तरफ से जय हिंद सामाजिक संस्था व टीम अजय संगल शामली ने नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुई।
उमंग शर्मा ने बताया कि संस्था व टीम अजय संगल ने संयुक्त रूप से 26 से ज्यादा रक्तदान शिविर, 50 से ज्यादा कोविड से ग्रसित मरीजों को प्लाज्मा, अंतिम यात्रा समूह बनाकर 20 से ज्यादा पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार और कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के साथ आए तीमारदारों के लिए लगभग 35 दिन तक भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
टीम अजय संगल शामली के प्रधान निशिकांत संगल ने कहा कि यह सम्मान उन रक्तदाताओं व सेवादारों को को समर्पित है, जो दिन रात मानव सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। साथ ही कोरोना काल में अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर चुके सिल्वर बेल्स परिवार के चेयरमैन अजय संगल को समर्पित करते हैं। समारोह में ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के संस्थापक सचिन सिंगला, गगन अरोड़ा, मनोज, सुबोध आदि मौजूद रहे।