{"_id":"58a0a3b04f1c1b4f54d8424c","slug":"jaam-ke-jhaam-se-joojha-shahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से जूझा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रविवार को शामली में लगे जाम के कारण लगी वाहनों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के लिए जाम नासूर बनता जा रहा है, जिसके चलते जनता परेशान है, लेकिन हुक्मरान की लापरवाही जारी है। रविवार को पूरा शहर जाम हो गया। सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस महज औपचारिकताएं निभाती रही। शाम तक ही जाम से निजात मिल सकी।
शहर में जाम लगना रोजाना का शगल हो गया है। रविवार को नगर में फिर जाम लग गया। सुबह से लगे जाम ने दोपहर तक धीरे-धीरे भयंकर रूप धारण कर लिया। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड से लेकर शहर के बीच से होते हुए पानीपत खटीमा मार्ग पर नहर तक जाम लग गया। इसी तरह मेरठ-करनाल हाईवे भी जाम हो गया। शहर की अन्य गलियां भी जाम से कम प्रभावित नहीं रहीं और वहां भी जाम का असर दिखाई दिया। लोग जाम में सिसकते रहे, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाते कहीं नजर नहीं आए।
हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से जाम को खुलवाने का प्रयास शुरू हुआ तब जाकर शाम तक जाम को खुलवाया जा सका। देर शाम तक नगर में जाम लगा रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को शामली में साप्ताहिक बंदी होती है और पूरा दिन शामली की सड़के खाली पड़ी रहती हैं, बावजूद इसके नगर में रविवार को जाम लग गया। लोगों का मानना है कि यदि अन्य दिन होता तो जाम ओर भी भयंकर रूप ले लेता।