फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It rained heavily, rain became a disaster

जमकर बरसे बदरा, आफत बनी बारिश

Fri, 23 Sep 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily, rain became a disaster
शामली में बारिश में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सावन-भादो में रूठे रहे बदरा असौज में जमकर बरस रहे हैं। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को पूरे दिन होती रही। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पिछले आठ दिन में सितंबर में 176 मिलीमीटर बारिश होने से मौसम में बदलाव आने के आसार बन गए हैं। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कैराना तहसील क्षेत्र में एक दर्जन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
पिछले कई दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। शहर के विजय चौक, कैराना रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट नगर पालिका रोड, मिल रोड, माजरा रोड, टंकी रोड, गोशाला रोड, ब्लॉक रोड, रेलपार समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं, आठ किमी प्रति घंटे हवा चली। जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। पूर्वी यमुना नहर खंड के उप राजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी के मुताबिक जिले में शुक्रवार शाम तक 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक अभी तीन दिन झमाझम बारिश के असार हैं।
विज्ञापन

आलू, ईख, धान और सब्जियों को नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि आलू की अगेती फसल की जिन किसानों ने बुवाई की थी, उन्हें करीब 20 फीसदी नुकसान हो चुका है। यदि बारिश ऐसे ही होती रही तो आलू का बीज गल जाएगा और यह नुकसान बढ़ जाएगा। किसानों को दोबारा बुवाई का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। वहीं, टमाटर, गोभी, गाजर आदि सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से गन्ने की फसल गिर गई है। जिसकी बंधाई में अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। बारिश से शरदकालीन गन्ने की बुवाई पिछड़ रही है। बारिश से धान की कटी फसल का दाना कमजोर और काला पड़ गया है। धान की फसल का उत्पादन में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से अंडरपास और खेत जलमग्न
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। कई दिन से हो रही बारिश से खेत ओर अंडरपास जलमग्न हो गए हैं। इसके चलते अंडरपास से दुपहिया और चार पहिया वाहनों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। अंडरपास से सावधानी से निकलें। बारिश से करोड़ी रोड, गोहरनी रोड, शहर में माजरा रोड पर बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के पास, बुढ़ाना रोड, बलवा और सिलावर अंडरपास में जलभराव होने से ग्रामीणों को मुश्किलें झेलनी पड़ी रही हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से गहरे गड्ढे हो गए हैं।
लगातार मूसलाधार बारिश से सड़कें हुई जलमग्न
कच्चे मकानों के गिरने की संभावना
कैराना। क्षेत्र में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण नाले ओवरफ्लो हो गए। जिसके बाद सड़कें पूरी तरह जलमग्न दिखाई दीं। लगातार बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। कैराना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात से रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह से भी पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे और जमकर मूसलाधार बारिश हुई। काले बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया।
कैराना तहसील क्षेत्र में 12 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त
कैराना। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते तहसील क्षेत्र में 12 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कहीं भी कोई मानवीय क्षति नहीं हुई।

गांव गंदराऊ निवासी सदाकत शुक्रवार को परिजनों के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान मकान की कच्ची छत अचानक भर-भराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इससे परिजन खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा गांव जंधेड़ी में संजीव कुमार, गांव अहमदगढ़ मजरा खेड़ी जुनारदार निवासी सुंदर, ग्राम यूसुफपुर चौतरा निवासी मूदी, प्रीति, मकसूदी, मुंशाद, साहिरा व पाल्लो और ग्राम बलहेड़ा में मदन व रामड़ा में सत्तार व जगवती के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मकान का निर्माण कराने की गुहार लगाई है।

शामली में बरसात में गुजरते बाइक सवार।

शामली में बरसात में गुजरते बाइक सवार।- फोटो : SHAMLI

शामली में बारिश में छाता लगाकर गुजरती महिला।

शामली में बारिश में छाता लगाकर गुजरती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में बारिश में छाता लगाकर गुजरती युवतियां।

शामली में बारिश में छाता लगाकर गुजरती युवतियां।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed