फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It rained for four hours in the district, relief from heat

Shamli News: जिले में चार घंटे हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 30 Jun 2023 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Jun 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
It rained for four hours in the district, relief from heat
- बारिश के बाद धूप व उमस ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर में फिर हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

- अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में चार घंटे तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन उसके बाद निकली धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब चार घंटे साढ़े सात बजे तक चली। इसके बाद बारिश थम गई और धूप निकल गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन धूप निकलने के बाद मौसम में उमस बन गई। धूप व उमस में लोग बेहाल रहे। चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोगों को पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिली। दोपहर दो बजे के करीब फिर से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे और हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए लाभदायक बताया है। खासतौर से धान उत्पादक किसानों ने बारिश को फसल के लिए वरदान बताया है। इस बारिश से गन्ने की फसल को भी लाभ मिला है। बृहस्पतिवार को भी सुबह जिले में अच्छी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed