फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'It is necessary to make effort to make life happy'

जीवन सुखमय बनाने ऌे लरिए पुरुषार्थ करना जरूरी

Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
'It is necessary to make effort to make life happy'
शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते साधक। - फोटो : SHAMLI
शामली। क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य समाज प्रचारक रामेश्वर दयाल आर्य ने कहा कि हर व्यक्ति अपना भविष्य उत्तम यानी सुखमय बनाना चाहता है, लेकिन बिना पुरुषार्थ किए केवल इच्छा मात्र से कोई फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए इच्छा के साथ-साथ पुरुषार्थ भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित शिविर में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने साधकों को सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं कराई और प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया। उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि हम पद्मासन या सुखासन में बैठकर आंख बंद करके जिह्वा के मूल को तालू से सटा दें। इसी प्रकार श्वास का रेचन करते हुए भी ध्वनि स्पष्ट हो। कंठ कूप से श्वास को इस प्रकार खींचें कि गले में मधुर ध्वनि कानों को स्पष्ट सुनाई दे। इसमें कंपन भी होता है। इस प्राणायाम को 10 से शुरू कर 20 बार प्रतिदिन कर सकते हैं। इससे जुकाम, खांसी, दमा, कफ, टॉन्सिल आदि की विकृति शमन होता है।
विज्ञापन

जठराग्नि को तेज कर भूख को बढ़ाता है। उच्च रक्तचाप में हितकर है। यह प्राणायाम प्रत्येक ऋतु में किया जा सकता है। योग शिविर में क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, कमलवीर, सुधीर राणा प्रधानाचार्य, डॉ .रुचिता ढाका, जितेंद्र तोमर, मुन्ना टिटौली, श्रवण तोमर, अनिल कुमार, विजयपाल आर्य, प्रज्ञाना, कनिका वर्मा, अंशु चौधरी, पार्थ वर्मा, शोभित शर्मा, अनिल कुमार, डॉ. योगेंद्र सिंह, शोभा तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed