फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Isolation ward built in CHC regarding Corona

कोरोना को लेकर सीएचसी में बनाया आइसोलेशन वार्ड

Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Isolation ward built in CHC regarding Corona
शमली सीएचसी में बनाया गया आईसोलेशन वार्ड - फोटो : SHAMLI
कोरोना को लेकर सीएचसी में बनाया आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

शामली। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर जनपद में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। इसके साथ ही जिले में गठित स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रेस्पॉन्स टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी तक जनपद में कोरोना वायरस जैसे लक्षण वाला कोई मरीज सामने नहीं आया है।

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देश पर जनपद में भी सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर तैयारी कर ली है, ताकि अगर कोई संभावित केस सामने आता है तो तुरंत उसकी जांच और उपचार की प्रक्रिया शुरू की जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय भटनागर के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। आइसोलेशन वार्ड में छह बेड की व्यवस्था है। इसके साथ ही जिले में गठित स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रेस्पॉन्स टीम को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रेपिड रेस्पान्स टीम पूरी तरह से अलर्ट है। इस रेस्पॉप्न्स टीम में उनके अलावा डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी डा. नेतराम, ईपी डेमोलोजिस्ट डा. शाइस्ता, फिजिशियन और लैब टेक्नीशियन आदि शामिल हैं। एसीएमओ डा. श्रीकांत ने बताया कि जनपद में अभी तक किसी भी मरीज में कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं मिले है। पिछले महीने जनवरी में चीन से अपने घर पर गांव कुड़ाना में आए योग शिक्षक पूरी तरह से स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है। इसके अलावा पांच दिन पहले चीन के वुहान शहर से अपने देश में लौटे इसी गांव के चार योग शिक्षकों को गुरुग्राम के मानेसर में जांच एवं निगरानी के लिए रखा गया है। वे अभी अपने गांव नहीं लौटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed