फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ISIS Connection: Shamli man Sameer arrested as Pakistani spy by Ghaziabad Police

ISIS Connection: शामली के बुटराड़ा का समीर निकला पाकिस्तानी जासूस, गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Mar 2026 04:02 PM IST
सार

शामली के बुटराड़ा गांव का समीर पाकिस्तानी जासूस निकला, गाजियाबाद पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
ISIS Connection: Shamli man Sameer arrested as Pakistani spy by Ghaziabad Police
जासूस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव बुटराड़ा निवासी युवक समीर को पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को गाजियाबाद पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद अब उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार समीर एक जासूसी गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से नौशाद नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें मीरा नाम की महिला पहले से जुड़ी हुई थी।

पिस्टल तस्करी में भी रहा शामिल
जांच में सामने आया है कि समीर मीरा के कहने पर मध्य प्रदेश में पिस्टल की तस्करी में भी शामिल रहा है। इसके बाद वर्ष 2025 में वह पाकिस्तान से संचालित देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: 2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज, AIMIM पर संगीत सोम का पलटवार, कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी 

महत्वपूर्ण ठिकानों की करता था रेकी
पुलिस के मुताबिक आरोपी विभिन्न सैन्य ठिकानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रेलवे स्टेशनों की रेकी करता था। वह इन स्थानों के फोटो, वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed