{"_id":"69c26663a488177683098f45","slug":"meerut-sangeet-som-hits-back-at-aimim-in-meerut-political-rhetoric-intensifies-ahead-of-2027-polls-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज, AIMIM पर संगीत सोम का पलटवार, कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 2027 चुनाव से पहले बयानबाजी तेज, AIMIM पर संगीत सोम का पलटवार, कहा-गुंडे और आतंकियों की है पार्टी
Tue, 24 Mar 2026 03:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:54 PM IST
सार
मेरठ खबर, संगीत सोम बयान, एआईएमआईएम विवाद, हाजी शौकत अली बयान, यूपी चुनाव 2027, भाजपा राजनीति, मेरठ राजनीति
विज्ञापन
भाजपा नेता संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिससे सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।
विज्ञापन
मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर एआईएमआईएम और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के बयान के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम ने कड़ा पलटवार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम का एनकाउंटर करने वाले का भी होगा एनकाउंटर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संगीत सोम ने कहा कि एआईएमआईएम में ऐसे लोग हैं जो भड़काऊ बयान देते हैं और जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी भविष्य में कोई खास राजनीतिक सफलता हासिल नहीं कर पाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वे भाजपा से जुड़ते हैं तो उन्हें सुरक्षा मिलेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वे भाजपा से जुड़ते हैं तो उन्हें सुरक्षा मिलेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
चुनाव से पहले बढ़ी सियासी बयानबाजी
2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। हर दल अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।
तीसरी बार सरकार का दावा
संगीत सोम ने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।