फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ISI Agent Arrested: Detective Noman took the key of the house from sister-in-law living in the neighborhood

ISI Agent Arrested: सीआईए ने पड़ोस की भाभी से ली मकान की चाबी, देखता रहा जासूस नोमान, तलाशी में ये हुआ बरामद

Fri, 16 May 2025 09:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 May 2025 09:23 PM IST
सार

कैराना निवासी पाकिस्तान के जासूस नोमान इलाही को लेकर पानीपत सीआईए शुक्रवार को उसके घर पहुंची। यहां गहन तलाशी ली गई। आठ पासपोर्ट बरामद हुए, जिनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
ISI Agent Arrested: Detective Noman took the key of the house from sister-in-law living in the neighborhood
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के बाजार बेगमपुर निवासी नोमान इलाही को तीन दिन पहले पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही ने पाकिस्तान में बैठे कैराना निवासी आईएसआई एजेंट इकबाल काना को भारत के सैन्य ठिकानों व रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रतिष्ठानों की गोपनीय जानकारी भेजी थी।
विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पानीपत सीआईए (क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) फर्स्ट पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नोमान इलाही को साथ लेकर दो गाड़ियों से बाजार बेगमपुरा पहुंची। यहां पर टीम के साथ आए नोमान ने पड़ोस से एक मुंहबोली भाभी से मकान की चाबी ली। इसके बाद सीआईए फर्स्ट के उपनिरीक्षक देवराज ने जासूस के मकान का ताला खुलवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मकान के अंदर काफी देर तलाशी ली। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ थी। सीआईए पाकिस्तानी जासूस के मकान के अंदर से काफी संख्या में अलग-अलग लोगों के पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई। इस दौरान गली के बाहर बाजार में कुछ लोगों की भीड़ भी लग गई थी। तलाशी के बाद सीआईए ने मकान का ताला बंद करके मकान की चाबी पुन: पड़ोसी को दे दी। बाद में सीआईए नोमान इलाही को अपने साथ वापस पानीपत ले गई।
 
विज्ञापन

नोमान द्वारा बनवाए गए पासपोर्ट धारकों की जांच शुरू
पुलिस के अनुसार नोमान इलाही ने 500 से लेकर 700 रुपये के कमीशन पर कैराना व आसपास के काफी लोगों के पासपोर्ट बनवाए थे। नोमान का आईएसआई से कनेक्शन सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस, पानीपत पुलिस के साथ ही कई खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से नोमान द्वारा बनवाए गए पासपोर्ट धारकों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

जांच एजेंसियां इस बात की जानकारी कर रही हैं कि कही नोमान द्वारा जिन लोगों के पासपोर्ट बनवाए गए थे, उनमें से कई जासूसी में लिप्त तो नहीं है। जबकि नोमान के पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट इकबाल काना से संपर्क के पुख्ता सुबूत मिल गए हैं। आरोपी व्हाट्सएप तथा अन्य सोशल साइट से इकबाल काना को देश की खुफिया जानकारी व फोटो भेजता था। अब सुरक्षा एजेंसी नोमान के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करने में जुटी हैं।
 

पानीपत के 150 से अधिक लोगों संपर्क में था नोमान
पूछताछ में पता चला है कि पानीपत के भी 150 से अधिक लोग नोमान के संपर्क में हैं। हालांकि, सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी से बरामद मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed