{"_id":"6328b3d9909682049d7fbf99","slug":"ishika-industries-receives-distinguished-quality-product-award-shamli-news-mrt6060007164","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशिका इंडस्ट्रीज को मिला विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशिका इंडस्ट्रीज को मिला विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार
विज्ञापन

फोटो समाचार
शामली। सबमर्सिबल मोटर सेल्फ पंपिंग मोनो ब्लॉक उत्पादन में इशिका इंडस्ट्रीज ने जिले का नाम रोशन किया है। विश्वकर्मा दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात के मंत्री राकेश सचान ने कंपनी के मालिक अंकित गर्ग को उप्र उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन योजना निदेशालय की ओर से एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार दिया।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में इशिका इंडस्ट्रीज के मालिक अंकित गर्ग को इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। यह औद्योगिक इकाई वर्ष 2013 में विद्युत सबमर्सिबल मोटर सेल्फ पंपिंग मोनो ब्लॉक का उत्पादन कर रही है। इकाई को डब्लूएचओ तथा सीई प्रमाण पत्र हासिल है।
सहायक आयुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि जिला उद्योग प्रोत्साहन उद्यमिता विकास केंद्र एमएसएमआई उद्यमियों को प्रादेशिक पुरस्कार के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साईमा के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने उद्यमी अंकित गर्ग को पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है। इससे पहले दो माह पूर्व कॅरियर व्हील के स्वामियों को दिल्ली में प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित कर चुके हैं।