Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iron Man's birth anniversary celebrated in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Iron Man's birth anniversary celebrated in educational institutions
गढीपुख्ता नगर पंचायत कार्यालय में शपथ लेते सभासद व चेयरमैन - फोटो : SHAMLI
शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे के ग्रीन वैली जूनियर पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया तथा उनके द्वारा देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को सराहा गया। छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य चंद्रसैन ने सरदार पटेल की नीतियों के बारे में जानकारी दी।

बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के द्वारा भारत की एकता अखंडता पर अपने अपने विचार रखे। एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल, सेंट स्टीफन नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जलालाबाद पुलिस चौकी से थानाभवन तक मशाल लेकर दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ थानाभवन थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने किया। प्रिंसिपल आदेश सिसौदिया, पवन कुमार सैनी, प्राचार्य अमितेश शर्मा ने रैली का संचालन किया। मशाल को लेकर प्रशांत कुमार, अफसान, विशाल, विनय, विक्रांत ने दौड़ लगाई। बच्चों ने राष्ट्रीय एकता पर अपने अपने विचार रखे। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल, वशिष्ठ विद्या मंदिर, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, गुरुनानक कन्या इंटर कालेज, जेपी जैन पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी, चित्र बनाओ प्रतियोगिता एवं दौड़ का आयोजन किया गया। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में संतोष शर्मा ने छात्राओं को शपथ दिला कर राष्ट्र हित के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा, सीमा तोमर, शालू रानी, रजनी जुनेजा, रजनी रानी, पूजा शर्मा, रेणुका आदि अध्यापिकाओं ने शपथ लेने के साथ छात्राओं को सरदार पटेल के विषय में जानकारी दी और सभी को राष्ट्र हित के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed