फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iran-Israel Tension: Amidst the war, a young man from Kairana trapped at Iran's Abbas port

Iran-Israel Tension: युद्ध के बीच ईरान के बंदर अब्बास में फंसा कैराना का युवक, परिजनों से कटा संपर्क

Sun, 22 Jun 2025 01:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

Shamli News: कैराना निवासी मेहंदी अब्बास की परिजनों से चार दिन पहले आखिरी बार बात हुई थी। उसकी ईरान में पानी के जहाज पर काम करने के लिए नौकरी लगी थी। परिजनों में डर बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
Iran-Israel Tension: Amidst the war, a young man from Kairana trapped at Iran's Abbas port
कैराना का मेहंदी अब्बास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इजराइल ईरान युद्ध के चलते कैराना निवासी 25 वर्षीय कायम मेहंदी ईरान के अब्बास बंदरगाह पर फंस गया है। 4 दिन से फोन पर बात भी नहीं होने के चलते परिजन परेशान हैं और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

 

मोहल्ला सिदरयान निवासी वसी हैदर साकी ने बताया कि उसके दो बेटों में छोटा बेटा कायम मेहंदी ने मर्चेन्ट नेवी को कोर्स कर रखा है। कायम मेहंदी 6 मई को फ्लाइट द्वारा दुबई गया था। वहां से 8 दिन बाद पानी के जहाज से ईरान के अब्बास बंदरगाह पर पहुंचा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एजेंट ने ईरान में कायम मेहंदी की पानी के जहाज पर नौकरी कराने का एग्रीमेंट किया था। अब्बास बंदरगाह पर रहने के दौरान युद्ध के हालत बहुत खराब हो गए जिस कारण उसके बेटे को बंदरगाह के पास ही एक कमरे में ठहरा दिया है। ईरान की आर्मी ने बाहर निकलने से मना कर रखा है। पानी के जहाज भी बंद कर दिए हैं।
 
विज्ञापन

चार दिन पहले फोन पर बेटे से बात हुई थी, लेकिन उसके बाद बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके परिवार को बेटे की चिंता सताए जा रही है। वो आज भी शामली एलआईयू के आफिस में आए हैं तथा बेटे के बारे में जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल इतना बताया गया कि उनका बेटा सुरक्षित है तथा ईरान के अब्बास बंदरगाह के पास ठहरा है। अभी फ्लाइट या पानी के जहाज से आने की कोई उम्मीद नहीं है। उनका परिवार भारत सरकार से मांग करता है कि उनके बेटे को ईरान से सकुशल बाहर निकाला जाए।
 

मैं यहां फंसा हूं, बाहर नहीं निकलूंगा
वसी हैदर साकी ने बताया कि कायम मेहंदी से चार दिन पहले फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि अभी फंसा हुआ हूं। मगर यहां के हालात ज्यादा खराब है। फ्लाइट भी बंद हो चुकी है। हमारे बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसलिए अभी वापस लौटना मुश्किल होगा। युद्ध चल रहा है, इसलिए यहां से बाहर नहीं जा पा रहा हूं। खाने पीने की व्यवस्था है। जहां पर मैं फंसा हूं, वहां से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर युद्ध चल रहा है। अब मेहंदी से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ये भी देखें...
विनोद गड़रिया: भाई के साथ किराने की दुकान, गैर मर्द से संबंध पर पत्नी की हत्या, जानें क्राइम हिस्ट्री    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed