फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation of shop allocation case to SDM Kairana

डीएम ने दुकान आवंटन प्रकरण की जांच एसडीएम कैराना को सौंपी

Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation of shop allocation case to SDM Kairana
दुकान आवंटन प्रकरण की जांच एसडीएम कैराना को
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली में बिना नीलामी दुकान आवंटन करने के मामले में डीएम जसजीत कौर ने एसडीएम कैराना को जांच सौंपी है।
पालिका के सभासद अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता व सभासद पति निशिकांत संगल ने पालिका की नई मंडी के सामने प्रथम तल की 21 दुकानों को बिना नीलामी आवंटन करने की शिकायत शासन व मंडल स्तर की थी। डीएम जसजीत कौर ने इस प्रकरण की जांच एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी को सौंपी है। उधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने संपत्ति लिपिक का अतिरिक्त कार्य देख रहे टैक्स लिपिक से दुकान संबंधी संपत्ति का चार्ज ले लिया है। दुकान संबंधी संपत्ति का कार्य सहायक संपत्ति लिपिक अमित कुमार को दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दुकान आवंटन की रसीद टैक्स लिपिक द्वारा काटी गई थीं।

सस्पेंस खाते में डाले गए 11 लाख रुपये, कार्रवाई की मांग
शामली। नगरपालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल के पति एवं पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने डीएम जसजीत कौर से मिलकर शिकायती पत्र दिया।
पूर्व विधायक ने कहा कि पालिका के खाते और बैंक के हिसाब में अब तक चार करोड़ का अंतर चल रहा है। इसमें 24 फरवरी 2020 को नगरपालिका की बुक में 1144001 रुपये सस्पेंस एकाउंट में लिखे गए हैं। उनका आरोप है कि दो साल से करीब 20 से अधिक पत्र डीएम व एडीएम और कमिश्नर को भेजे गए, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पालिका के ईओ को पत्र लिखे जाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने इस मामले में एफआइआर दर्ज कराई जाने की मांग की। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला पालिका की चेयरपर्सन के संज्ञान में है। इस मामले की पूर्व में जांच हो चुकी है। पालिका में ऑडिट चल रहा है। ऑडिट में यह मामला रखा गया है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed