फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Interstate robber of 25 thousand arrested

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Interstate robber of 25 thousand arrested
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पांच माह पहले महिला से चेन छीनने की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को थाना आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान सूचना के आधार पर गुरुद्वारा तिराहा से लूट और मुठभेड़ में वांछित चल रहे चमन बावरिया निवासी डेरा खन्नू थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 600 ग्राम चरस बरामद हुई है। 25 जुलाई को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में सुबह करीब सवा 10 बजे मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से महिला से लूट करने वाले बदमाशों की पहचान विकास निवासी गांव लक्ष्मणपुरा और चमन निवासी डेरा खन्नू के रूप में हुई थी। विकास को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि चमन बावरिया मौके से फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी न होने पर एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी चमन अंतरराज्यीय लुटेरा है, जिस पर जनपद के थाना आदर्श मंडी, झिंझाना, जिला बागपत के थाना खेकड़ा में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के बारे में दिल्ली के थाना करोलबाग से चोरी की घटना में जेल जाने का पता चला है, जिसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed