फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   intermittent rain all day

पूरे दिन रुक रुककर होती रही बारिश

Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
intermittent rain all day
शामली में बारिश से नेहरू मार्किट में भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
शामली। पिछले चार दिन से हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पूूूूरे दिन रुक रुक कर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। बाजार और मुख्य मार्गो पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे से लेकर सुबह 9.00 बजे तक रुक रुक रिमझिम बारिश होती रही। उसके बाद पूर्वाह्न 11.00 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बारिश हुई। दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक बारिश रुकी रही। दो बजे से लेकर बादलों की गर्जना के साथ रिमझिम बारिश दोपहर तीन बजे के बाद भी होती रही। बारिश से शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, गोशाला रोड, ब्लाक रोड, विजय चौक, भैसवाल रोड स्थित एनसीसी कार्यालय, इफ्को गोदाम कार्यालय, मेरठ-करनाल, वीवी इंटर कालेज रोड पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो गिरा और रात का एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का पारा 31 और रात का 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. पीके सिंह के मुुताबिक अभी बारिश सोमवार-मंगलवार को भी जारी रहेगी। बुधवार के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

शामली माजरा रोड पर भरा पानी

शामली माजरा रोड पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली टंकी रोड पर बरसात से भरा पानी

शामली टंकी रोड पर बरसात से भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed