फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inter students dissatisfied with the result after getting less marks

हाईस्कूल से कम अंक मिलने पर इंटर के विद्यार्थी रिजल्ट से असंतुष्ट

Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Inter students dissatisfied with the result after getting less marks
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शिक्षको के साथ खुशी मनाते मेधावी छात्र - फोटो : SHAMLI
कम अंक मिलने पर इंटर के विद्यार्थी रिजल्ट से असंतुष्ट
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड के घोषित रिजल्ट सभी कॉलेजों में शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की गई। इंटर के विद्यार्थी हाईस्कूल से कम अंक आने पर रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी। अगर परीक्षा होती तो उनके और अच्छे अंक आ सकते थे।
श्रमिक के बेटे ने किया कमाल
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉालेज शामली के हाईस्कूल के छात्र निखिल गांव बहावड़ी के निवासी है। उन्होंने 94.1 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टॉप किया है। उनके पिता इंद्रजीत कश्यप शामली में दुकान पर मजदूरी करते हैं। उनकी मां कल्पना गृहिणी हैं। निखिल ने बताया कि उसने मन लगाकर रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई की। माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग से उसे यह सफलता मिली है। उसने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है। कबड्डी खेलना उसे पसंद है। उसने रिजल्ट से संतुष्ट होना बताया। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य आनंद शर्मा का कहना है कि गरीब परिवार के विद्यार्थी ने सबसे अधिक अंक लाकर कालेज के साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

दक्ष की देश सेवा करने की इच्छा
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के इंटर के छात्र दक्ष नामदेव का कहना है कि वह एनडीए में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी छात्र के पिता वेदप्रकाश चिकित्सक के यहां क्लीनिक पर काम करते हैं और मां अनीता देवी गृहिणी हैं। उसका कहना है कि हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन इस बार 89.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। अगर परीक्षा होती तो उसे ज्यादा अंक मिलते। वह रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र मोहल्ला काका नगर निवासी हर्षित गोयल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसने बताया कि प्री-बोर्ड में उसके 95 प्रतिशत अंक आए थे। अगर परीक्षा होती तो उसके ज्यादा अंक मिलते। उसके पिता संजय गोयल किराना व्यापारी है। मां अंजना गोयल गृहिणी हैं। वह इंजीनियर बनना चाहता है। उसका कहना है कि निरंतर पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।
आईएएस बनना चाहती हैं यशवी
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की इंटर की छात्रा यशवी ने 87 अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया है। दयानंद नगर निवासी छात्रा के पिता सतीश चौहान वकील है और मां सविता गृहिणी है। उसका कहना है कि अगर परीक्षा होती तो उसे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद थी। उसे गणित पसंद है और वह आईएएस बनकर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व आम लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम करना चाहती है।
सिविल सर्विसिज की तैयारी करेगी सृष्टि अग्रवाल
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की इंटर की छात्रा सृष्टि अग्रवाल 86.8 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में दूसरे स्थान पर रही। दयानंद नगर निवासी सृष्टि अग्रवाल के पिता अरविंद ऐरन प्राइवेट जॉब करते हैं और मां बबीता गृहिणी है। उसने बताया कि हाईस्कूल में उसे 92 प्रतिशत अंक मिले थे। वह रिजल्ट से खुश नहीं है। अगर परीक्षा होती तो उसके ज्यादा अंक आते। वह बीए की पढ़ाई कर सिविल सर्विसिज की तैयारी करेगी।
टीचर बनना चाहती हैं मीनाक्षी
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा मीनाक्षी पंवार टीचर बनना चाहती हैं। गांव भारसी निवासी छात्रा के पिता सुदेश कुमार रोडवेज में बस चालक हैं और मां गृहिणी हैं। उसने 86.8 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उसने बताया कि हाईस्कूल में उसे 93.3 प्रतिशत अंक मिले थे। रिजल्ट से वह संतुष्ट नहीं है। परीक्षा होने पर उसे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद थी।
शिखा को किताबें पढ़ना पसंद
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा शिखा मलिक 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गांव फुगाना निवासी छात्रा के पिता राजकुमार मलिक किसान है और मां सुमन गृहिणी हैं। उसने बताया कि उसने रोजाना करीब सात घंटे पढ़ाई की। उसके हाईस्कूल में 92.17 प्रतिशत अंक मिले थे। इस बार उसे परीक्षा न होने का मलाल है। उसने बोर्ड परीक्षा की तैयारी अच्छी की थी, इसलिए उसे ज्यादा अंक मिलने की उम्मीद थी। वह डीयू से बीएससी करेगी। उसे किताबें पढ़ने का शौक है।

नावेद की एयरफोर्स में भर्ती होने की इच्छा
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के हाईस्कूल के छात्र नावेद ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गांव बलवा के रहने वाले छात्र के पिता मेहरबान किसान है और मां इमराना गृहिणी हैं। उसने बताया कि छह घंटे रोजाना पढ़ाई की। एयरफोर्स मेें भर्ती होकर देश सेवा करना उसकी इच्छा है। इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शिक्षको के साथ खुशी मनाते मेधावी छात्र

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शिक्षको के साथ खुशी मनाते मेधावी छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज  में हाई स्कूल के टॉपर छात्र निखिल को मिठाई खिलाते प्रधान?

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के टॉपर छात्र निखिल को मिठाई खिलाते प्रधान?- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज  में हाई स्कूल के टॉपर छात्र निखिल को मिठाई खिलाते प्रधान?

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के टॉपर छात्र निखिल को मिठाई खिलाते प्रधान?- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शिक्षको के साथ खुशी मनाते मेधावी छात्र

शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज शिक्षको के साथ खुशी मनाते मेधावी छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती बालिका इटंर कॉलेज में रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं

शामली सरस्वती बालिका इटंर कॉलेज में रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सरस्वती बालिका इटंर कॉलेज में रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं

शामली सरस्वती बालिका इटंर कॉलेज में रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

झिंझाना बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शिक्षको के साथ मेधावी छात्राएं

झिंझाना बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शिक्षको के साथ मेधावी छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र

शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर खुशी मनाते छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं

शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed