फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to start construction of flyover on Banat and Balwa bypass

Shamli News: बनत एवं बलवा बाईपास पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू करने के निर्देश

Tue, 29 Jul 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Instructions to start construction of flyover on Banat and Balwa bypass
- डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कैंप कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाकर बागपत एनएचएआई के अफसरों से पूछा कि बनत और बाईपास बाईपास पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर के निर्माण कब शुरू होगा। उन्होंने स्वीकृत कार्य में तेजी लाने के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने बलवा बाईपास पर हाईमास्ट लाइट लगाने को भी कहा।
उन्होंने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा की। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि जहां सड़क हादसे अधिक होते हैं, उन स्थानों पर विशेष रूप से सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में समीक्षा करते हुए डीएम ने बनत एवं बलवा बाईपास पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि उपरिगामी पुलों का निर्माण कब तक शुरू हो पाएगा। बलवा बाईपास पर हाई मास्क लाइट के सुधार के लिए एनएचएआई को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार शर्मा, सहायक अभियंता दीपेंद्र जायसवाल, एआरटीओ रोहित राजपूत, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed