फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to remove the encroachment

अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई : मेघा

Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove the encroachment
अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। नगर के चौक बाजार में किए गए सुंदरीकरण के बाद सब्जी आदि के दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत ईओ ने दुकानदारों की बैठक ली। उन्होंने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
नगर के चौक बाजार सब्जी मंडी का सुंदरीकरण कराया गया है। चौक बाजार में स्थित सब्जी आदि की दुकानों के लिए पैनल लगाकर दुकानों के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया था। इन पटरी दुकानदारों ने निर्धारित स्थान के अलावा भी अपनी दुकानें आगे बढ़ा ली। यही नहीं दुकान के ऊपर तिरपाल बांधकर किए गए सुंदरीकरण के कार्य को भी छिपा दिया।
विज्ञापन

बाजार चौक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए ध्वजारोहण स्थल पर भी सब्जियों की टोकरी रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। बुधवार को ईओ नगर पंचायत थानाभवन मेघा गुप्ता ने पटरी व ठेली दुकानदारों की नगर पंचायत कार्यालय पर बैठक बुलाई। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक दुकानें लगाने, दुकानों के ऊपर से तिरपाल हटाकर छतरियां लगाने, सेनानी झंडे स्थल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर कोई दोबारा अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने एक सप्ताह का समय देते हुए सभी दुकानदारों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed