फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions for satisfactory disposal of complaints

शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण के निर्देश

Wed, 18 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions for satisfactory disposal of complaints
कैराना तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनती डीएम जसजीत कौर व एसपी नित्यानंद र? - फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/ऊन। मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार का समय होने के कारण शिकायतों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

कैराना में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान एसपी नित्यानंद राय, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ वीर बहादुर ढाका, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार प्रवीण कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। उधर, शामली कलक्ट्रेट सभागार में एसडीएम संदीप कुमार सिंह एवं सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने शिकायतें सुनी। त्योहारों के कारण संपूर्ण समाधान दिवस में कम ही शिकायतें आईं।
विज्ञापन

ऊन तहसील सभागार में एसडीएम मणि अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें आई जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की छह, विद्युत निगम चार, पुलिस की तीन, विकास विभाग की दो, आपूर्ति विभाग एक, डूडा की एक शिकायत शामिल है। संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी राजेश श्रीवास्तव व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महिला ने परिवार सहित मांगी इच्छा मृत्यु
कैराना। परिवार के अन्य लोगों पर खेत की जमीन का गलत बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने राज्यपाल को प्रार्थनापत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।

गांव पंजीठ निवासी महिला सविता अपने पति धर्मवीर के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। उसने राज्यपाल को संबोधित प्रार्थनापत्र डीएम को दिया। महिला ने बताया कि गांव में उसके पति के नाम करीब आठ बीघा कृषि भूमि है। उसके पति सने अपने खर्चे से ट्यूबवेल लगा रखा है तथा उनका देवस्थान भी ट्यूबवेल के पास ही है। पिछले दिनों उनके सह खातेदार से एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करा लिया। खरीदार उनकी ट्यूबवेल वाली जमीन को लेना चाहता है। पिछले दिनों आरोपी ने उसकी ज्वार की फसल को जबरदस्ती खुर्द-बुर्द कर दिया था। महिला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed