फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspired to follow the ideals of Malaviya-Atal

मालवीय-अटल के आदर्शों पर चलने की दी प्रेरणा

Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Inspired to follow the ideals of Malaviya-Atal
शामली। शिक्षण संस्थानों में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि दोनों ही महापुरुषों का आचरण अनुकरणीय है। कार्यक्रम में सतीश आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग, छवि शर्मा तथा महेश नारायण गौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल कश्यप ने किया। इस अवसर पर अश्वनी कुमार, घनश्याम सारस्वत, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट आरसी कालेज में प्राचार्य सत्येंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलकर सफलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. नितिन बिडला, भानु कांबोज, दिनेश, अरविंद, शीतल शर्मा, मोनिका रोहिल्ला, मोहित, इकराम, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज जलालपुर में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानचार्य राजेश शर्मा, प्रधान पति उमेश शर्मा, धीर सिंह, मदनपाल, योगेश कुमार, सन्नी, संदीप, दीपक आदि मौजूद रहे।

श्री विश्वकर्मा धीमान जनकल्याण ट्रस्ट माजरा रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश धीमान ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। शुुुुभारंभ विश्वकर्मा सभा शामली के प्रधान सेवक राजेंद्र स्वामी ने किया। जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बिजेंद्र धीमान, आशीष कुमार, मनीष शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र कुमार, विकल धीमान,यश शर्मा, मनीष भटनागर व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। बाद में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञान जैल सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed