फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspector accused of attempting misdemeanor

दरोगा पर कुकर्म की कोशिश का आरोप

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Inspector accused of attempting misdemeanor
दरोगा पर कुकर्म की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने करीब डेढ़ माह पहले एक दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज करने की एवज में कमरे पर बुलाकर कुकर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी कर रही हैं।
सीओ सिटी कार्यालय पर आए पीड़ित ने बताया कि उसने करीब एक माह पहले एसपी सुकीर्ति माधव को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी 29 नवंबर 2021 को उसकी पत्नी की उसके गांव में निजी चिकित्सक के यहां डिलीवरी हुई थी, जिसमें गलत उपचार के कारण चार दिसंबर को उसके नवजात पुत्र की मौत हो गई थी। इस मामले में झिंझाना थाने का एक दरोगा फैसले का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि 20 जनवरी 2022 की रात को दरोगा ने देर शाम को शराब की उससे बोतल मंगवाई और अपने कमरे पर करीब डेढ़ घंटे तक अपने हाथ पैर और सिर दबवाया। इस बीच चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देते हुए बुरी नीयत से अश्लील हरकत करते हुए दबोच लिया। उसने किसी तरह छूटकर कमरे से बाहर निकलकर जान बचाई थी।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी श्रेष्ठता ठाकुर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की अब तक की गई जांच में शिकायतकर्ता की तरफ से दरोगा और निजी चिकित्सक पर लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाया है, जिससे लगता है कि वह दरोगा पर झूठे आरोप लगाकर चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाना चाहता है। इस प्रकरण में चिकित्सक के विरुद्ध आरोपों के संबंध में सीएमओ से भी रिपोर्ट ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed