{"_id":"5ef4e8768ebc3e4341338cae","slug":"informed-about-the-loan-of-three-crores-shamli-news-mrt4881819150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ के ऋण के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ के ऋण के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एलडीएम शैलेश कुमार ने कोविड-19 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई को तीन लाख करोड़ के ऋण दिए जाने के बारे में विस्तार से बताया।
बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी अमित जैन की औद्योगिक इकाई में हुई बैठक में पीएनबी के एलडीएम शैलेश कुमार ने बैंकों द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक इंडस्ट्री को 20 प्रतिशत बिना कॉलेटरल सिक्योरिटी के लोन देने की सरकारी गाइड लाइन है। उसके आधार पर ही शामली में भी सभी उद्यमियों को टर्म लोन सीसी लिमिट पर लिमिट बढ़ा रहे हैं। पीएनबी पालिका बाजार मुख्य प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि बैंक लेंडिंग रेट आरबीआई से घोषित प्लस एक प्रतिशत आधा ब्याज पर यह लोन दिया जाएगा। शामली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि जिन उद्यमियों को जो बैंक में दिक्कत आ रही है, वह बैंक अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखें। एसोसिएशन के संरक्षक अशोक बंसल ने उद्यमियों को लोन पर ब्याज दर कम करने की मांग की। कैरियर व्हील्स के डायरेक्टर आशीष जैन ने बैंक द्वारा लगाए जा रहे अनावश्यक खर्चों को खत्म करने की मांग की। अनुज गर्ग ने कहां की छोटे उद्यमियों को दस लाख तक के लोन बिना किसी कैलोट्रोल सिक्योरिटी के दिए जाने चाहिए। संचालन युवा उद्यमी भारत मित्तल द्वारा किया गया। मौके पर पीएनबी पालिका बाजार के चीफ मैनेजर बीएस तोमर, केनरा बैंक के मैनेजर विकास कुमार, महासचिव अमित जैन, संदीप जैन, सचिन गर्ग, सुधाकर धीमान, अमर जैन, अनुज बंसल आदि रहे।