{"_id":"632f4c0ffb6a7c2cdc5132ed","slug":"informed-about-the-importance-of-national-service-scheme-shamli-news-mrt606607052","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दी राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दी राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य की जानकारी दी।
कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने स्वयंसेवक व सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के जीवन में महत्व की जानकारी दी। ऋचा भारद्वाज ने राष्ट्रीय सेवा योजना में श्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के बारे विद्यार्थियों को अवगत कराया। द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद रहे। संवाद