फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information given about the changes in the new education policy

नई शिक्षा नीति में हो रहे परिवर्तन के बारे में दी जानकारी

Tue, 01 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Information given about the changes in the new education policy
शामली। राष्ट्रीय किसान कालेज में आयोजित वेबिनार में नई शिक्षा नीति-2020 स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा ग्रामीण परिवेश के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने पर जोर रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान (पीजी) कालेज एवं नेशनल एजूकेशन एनरीचमेंट इन विलेज (नीव) द्वारा संयुक्त रूप से वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह ने विस्तार से नई शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी। मुख्य वक्ता मान्यवर कांशीराम राजकीय डिग्री कालेज गाजियाबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं नीव के कोर्डिनेटर डा. उपदेश वर्मा नींव के बारे में बताया। नई शिक्षा नीति- 2020 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम की रूप रेखा में परिवर्तन किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्ष का होने वाला है और हर वर्ष को अलग अलग डिग्री प्रदान की जाएगी। वर्ष 2035 तक उच्च शिक्षा में 50 प्रतिशत ग्रॉस एनरोलमेंट रेसो का लक्ष्य है। प्रोफेसर संजीव कुमार ने कालेज के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य विषय पर चर्चा की। वेबिनार में देश के विभिन्न स्थानों एवं संस्थाओं से करीब 300 लोग शामिल हुए। वेबिनार के संरक्षक कालेज प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed