फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indian culture must be protected

भारतीय संस्कृति की रक्षा जरूरी

Thu, 01 Jun 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूूूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूूूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Indian culture must be protected
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ही भारतीय संस्कृति की रक्षक है। वहीं, कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने देश की संस्कृति पर हमला किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तारीफ की।  उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान लगातार बढ़ा है। 
विज्ञापन


बुधवार को शामली में टंकी रोड पर विवाह मंडप में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत तपस्वियों का देश है और भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो भारतीय संस्कृति की रक्षा करती है।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने देश की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की खुशहाली के लिए अनेक कार्य किए। गांवों से मुख्यालय और देश के बड़े शहरों के बीच सड़कों का जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अटलबिहारी वाजपेयी पांच साल और प्रधानमंत्री रहते, तो देश में चिकित्सा और शिक्षा की समस्या का नहीं रहती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भी देश का मान बढ़ाया। जब भी प्रधानमंत्री दूसरे देशों में गए, तो वहां के धार्मिक स्थलों पर नमन किया। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय संस्कृति पर हमला किया। शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया, रामसेतु होने से नकारा, आरएसएस और हिंदुओं को आतंकवादी बताया। भाजपा को सांप्रदायिक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा राष्ट्रहित में नहीं सोच सकते हैं।

इन पार्टियों के शासनकाल में देश में अनेक घोटाले हुए, जबकि भाजपा के तीन साल के शासनकाल में एक भी मंत्री और नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि मीठा बोलो, ठंडे दिमाग से सोचे और पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें। 

इस दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, मोहित बेनीवाल, संजीव जैन सिक्का, नगराध्यक्ष डाॅ. विपिन कौशिक, चेयरमैन अरविंद संगल, अजय संगल, राजन बत्रा, पूरणचंद जाटव, डाॅ. मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, नवीन गर्ग, विनोद, अनीता बंसल, तरुण अग्रवाल, डाॅ. मनोज चौधरी, अनुराग शर्मा, राजेश संगल, मोहित जैन, राजेश मलिक, पंकज कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  

जेवर में नहीं हुआ बलात्कार  ः मंत्री
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा रहा है। गेहूं क्रय केंद्रों पर उचित व्यवस्था कराई गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है, अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है। जेवर में हाईवे पर बलात्कार नहीं हुआ है। वहीं, अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों को सिर्फ दो वक्त ही खाना दिए जाने के सवाल पर कहा कि यह यूनिवर्सिटी का व्यक्तिगत मामला है।

परिवहन समस्याओं का समाधान कराएं
शामली। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने ज्ञापन देकर परिवहन समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की।

बुधवार को प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने ज्ञापन देकर शामली बाईपास का निर्माण तथा मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव में खरीदी गई भूमि पर रोडवेज डिपो के लिए धनराशि जारी किए जाने की मांग की।

शामली से शाम के समय मेरठ-मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली के लिए बसों की सेवा चालू करने की मांग रखी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने मेरठ से करनाल के लिए सीधे बस सेवा शुरू करानेेेे व शामली से बनत, गोहरपुर, कुरमाली, कांजरहेड़ी भनेड़ा जट सोंटा लालूखेड़ी होते हुए मुजफ्फरनगर तक रोडवेज बसो का संचालन करने की मांग रखी है।


भाजपा कार्यकर्ता रोबिन गर्ग ने शामली से सिद्धपीठ मंदिर मां शाकंभरी देवी, हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों का संचालन किए जाने, शामली डिपो का निर्माण कराने, दिल्ली के लिए शामली से रोडवेज बसो के संचालन किए जाने की मांग की। इसके अलावा शामली से पानीपत, करनाल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली, सहारनपुर के लिए बसों के संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed