फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   India has joined the leading countries: Dr. Satyapal

भाजपा के शासन में दुनिया के अग्रणीय देशों में शामिल हुआ भारत: डॉ. सत्यपाल

Mon, 22 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
India has joined the leading countries: Dr. Satyapal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाजपा की प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन रविवार शाम शहर के सिटी ग्रीन मैरिज होम किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागपत सांसद बागपत डॉ. सत्यपाल सिंह व सेवानिवृत्त आईजी विजय गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 20 पुस्तकें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के राजनीतिक सफर को बता रही हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक में नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से जुड़े अनछुए पहलुओं को बताया गया है। जिसे आम जनमानस नहीं जानता। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी जी की दूरदृष्टिता व क्रियाशीलता का ही परिणाम है कि 2014 के बाद से भारत की गिनती दुनिया के अग्रणी देशों में हो रही है। साथ ही नरेंद्र मोदी का विजन अंत्योदय का है। जिसमें पंक्ति केअंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेहतर सड़क व्यवस्था, जनधन योजना ऐसे उदाहरण हैं। जिनसे नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश के आम आदमी को सामाजिक एवं आर्थिक मजबूती प्रदान की है। साथ ही धारा 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों को अपनी राजनीतिक कार्य कुशलता के माध्यम से हल किया है। वर्तमान में पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी की ग्लोबल लीडरशिप को स्वीकार रही है। वहीं, विजय गर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी के संकल्प का परिणाम है कि कोरोना महामारी को भारत परास्त कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर व कार्यक्रम संयोजक पुनीत द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। यहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, हरवीर मलिक, पवन तरार, रामजीलाल कश्यप, शशि अरोरा, सुखचैन वालिया, संगीता जिंदल, संजीव शर्मा, राजेंद्र गोयल, मोहित जैन, मनोज शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, डॉ. रश्मिकांत जैन, आलोक चौहान, नेत्रपाल चौहान, शक्ति सिंघल, डॉ. सतीश शर्मा, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed