फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increasing number of colonies will be root diversion

कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर होगा रूट डायवर्जन

Thu, 04 Jul 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Increasing number of colonies will be root diversion
झिंझाना करनाल कांवड मार्ग का निरिक्षण करते डीएम एसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : SHAMLI
झिंझाना (शामली)। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने अफसरों के साथ शामली से हरियाणा बॉर्डर तक मुआयना किया। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसपी अजय कुमार, एडिशनल एसपी, सीडीओ, एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर शामली से हरियाणा के बिड़ौली बार्डर तक हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने हाईवे में बने गहरे खड्ढों को 15 जुलाई तक भरवाकर पूर्ण रूप से खड्ढा मुक्त कराने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा की कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जायेगा। इसके अलावा शामली में ट्रैफिक को कम करने के लिए कैराना से वाया झिंझाना ऊन थानाभवन से मुजफ्फरनगर की ओर डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा करनाल से आने वाले वाहनों को बिड़ौली से चौसाना गंगोह सहारनपुर जाने के लिए और मुजफ्फरनगर के लिए चौसाना से ऊन के रास्ते जाना होगा। डायवर्जन कब से किया जाए इसका निर्णय बाद में कांवड़ियों की संख्या देेखकर किया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध रेत के वाहनों पर सीज करने के निर्देश
झिंझाना। एसपी अजयकुमार ने थाना प्रभारी ओपी चौधरी को निर्देश देकर क्षेत्र में अवैध रेत खनन के अलावा दूसरे प्रदेश से आने वाले ओवरलोड वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिड़ौली बॉर्डर पर जिला पंचायत के नाम पर कुछ लोग हरियाणा से आने वाले वाहनों से अवैध वसूली करने की सूचना मिलने पर छापा मारा। जिला पंचायत चेक पोस्ट पर तैनात कोई कर्मचारी उन्हें नही मिला है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed