फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased risk of infectious diseases due to waterlogging

Shamli News: जलभराव से संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

Mon, 05 Jun 2023 04:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of infectious diseases due to waterlogging
मोहल्लेवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर, नहीं रही सुनवाई
विज्ञापन

फोटो

ऊन। तहसील क्षेत्र के खेड़ी खुशनाम गांव में रास्ते पर पिछले दो वर्षों से जलभराव की समस्या के कारण मोहल्ले वाले नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश होते ही पानी घरों में घुस जाता हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
घरों से निकलने वाले पानी की निकासी न होने के कारण गली में पानी भरा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत डीएम को भी कर चुके हैं, लेकिन पानी की निकासी का कोई समाधान आज तक नहीं हो पाया। कई बार बच्चे व बुजुर्ग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीण तुषार, अर्जुन, रामपाल, विक्रांत, जसबीर, सुनील आदि का कहना है कि गंदा पानी भरा रहने से बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन





जलभराव के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है। सुनील कुमार



हल्की सी बरसात होते ही गली में पानी भर जाता है और यह तालाब का रूप ले लेता है। ऐसे में पैदल और वाहन से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। विक्रांत
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है, बरसात होते ही गंदा पानी घर में घुस जाता है। इससे घरों में गंदगी फैल जाती। गली वाले नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। डॉ. रामपाल




जलभराव होने से गांव में मक्खी मच्छर बढ़ गए हैं, जिससे संक्रामक रोगों को खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों का इस तरह कोई ध्यान नहीं है। नीरज कुमार
----------------
ग्राम प्रधान राजबीर सिंह के अनुसार सड़क नीची और खराब होने के कारण जलभराव होता है। सांसद प्रदीप चौधरी को इस सड़क का प्रस्ताव दिया है, जल्द ही सड़क बनाकर पानी की निकासी तालाब में करा दी जाएगी।



समस्या को संज्ञान लेकर ग्राम प्रधान से बात करके जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।

विजय शंकर मिश्रा एसडीएम ऊन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed