{"_id":"67a8efaba63abeee8007cc8e","slug":"income-tax-team-returned-after-84-hours-after-conducting-investigation-in-rana-groups-wool-sugar-mill-shamli-news-c-26-1-sal1002-136697-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राणा ग्रुप की ऊन चीनी मिल में जांच कर 84 घंटे बाद लौटी आयकर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राणा ग्रुप की ऊन चीनी मिल में जांच कर 84 घंटे बाद लौटी आयकर टीम
Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
ऊन। पंजाब के कपूरथला के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी ऊन चीनी मिल में जांच के बाद चौथे दिन करीब 84 घंटे बाद आयकर विभाग की टीम रविवार की देर शाम करीब छह बजे लौट गई। टीम के सदस्यों से मीडियाकर्मियों ने बात करने का प्रयास किया, मगर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। टीम के सदस्य कुछ अभिलेख आदि साथ ले गई है।
राणा ग्रुप की सुपीरियर फूड्स ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन शुगर मिल में बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे आयकर विभाग की टीम जांच को पहुंच गई थी। रविवार को भी टीम ने जांच जारी रखी। टीम के सदस्यों ने चौथे दिन भी कई कर्मचारियों से पूछताछ की और बयान दर्ज किए।
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग टैक्स चोरी ओर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े घोटाले की जांच कर रही है। यही कारण है कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के बैंक खातों, टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की गई। देर शाम टीम के 40 सदस्य जांच कर वापस लौट गई। इस दौरान अर्धसैनिक बल भी मिल परिसर में ही डटे रहे।
विज्ञापन
........
बैंकों के लोन, चीनी बिक्री की भी जांच में जुटी
ऊन। सूत्रों के अनुसार, आयकर के अधिकारी मिल ने किस-किस बैंक से लोन लिया है, कितना लोन चुका दिया, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा मिल ने अभी तक कितनी चीनी बेची की, उसमें कोई गोलमाल तो नहीं है, इसकी छानबीन भी शुरू कर दी है।
सर्विलांस पर लगे हैं अधिकारियों के मोबाइल फोन
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने मामले की जांच के लिए मिल के अधिकारियों और कई कर्मचारियों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगवाए हुए हैं, ताकि गोलमाल हुआ है या नहीं, इसका पता लगाया जा सके। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकतर के मोबाइल सर्विलांस पर हैं। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।